टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा मनी मेराज का गाना “कहां से हुनर लईलू हो दिलवा तोड़ के”

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव / रंजन सिन्हा

मुंबई 19 मार्च 2024। मनी मेराज के जन्मदिन पर रिलीज हुआ सैड सॉन्ग “कहां से हुनर लईलू हो दिलवा तोड़ के” ने तहलका मचा दिया और रिलीज के 9वें दिन में ही गाने यूट्यूब पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है। यह गाना मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर चुका है और यह  तेजी से वायरल हो रहा है। मनी मेराज इन दिनों ट्रेडिंग स्टार है और उनके गाने खूब वायरल भी हो रहे हैं। मनी मेराज ने अपने इस वायरल गाने को लेकर कहा कि ट्रेड के साथ चलना आसान नहीं होता, लेकिन मेरी कोशिश रहती है कि मैं एक नया ट्रेंड सेट करूं इसके अनुसार मैं अलग-अलग गाने करता हूं और यह लोगों का प्यार और आशीर्वाद है कि  उन्हें मेरे गाने पसंद आ रहे हैं। मेरा यह गाना काफी वायरल हुआ है और उस पर अभी तक 750 K  से अधिक रील का रिकॉर्ड भी बना। यह उपलब्धि मेरे लिए प्रेरणादायक रही। मेरा नया गाना  सैड सॉन्ग “कहां से हुनर लईलू हो दिलवा तोड़ के” आपके समक्ष है आप इस गाने को भी खूब प्यार और आशीर्वाद दें और इस गाने को चार्टबस्टर बनाएं।  इस गाने को चांद जी ने अपनी आवाज दी है जबकि गीतकार इमरान भाई हैं और संगीतकार अंकुश कुमार हैं। कोरियोग्राफर साहिल राज हैं।

मालूम हो की त्रिमूर्ति म्यूजिक द्वारा मनी मेराज का पिछला गाना लवर को धोखा दो के 100 मिलियन सक्सेस पर उन्हें एक फॉर्च्यूनर गिफ्ट किया गया साथ ही इस गाने के सिंगर चांद भाई को कंपनी द्वारा एक बुलेट गिफ्ट की गई। मनी मेराज इन दिनों युवाओं के फेस हैं और उनके गाने हर वर्ग के युवाओं में खूब लोकप्रिय होते हैं इस वजह से जब भी उनका कोई गाना रिलीज होता है तो वह देखते ही देखते वायरल हो जाता है। मनी मेराज की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता का ही अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनके गाने पर रील भी जमकर बनते हैं और लोग उनके गाने को एंजॉय भी खूब करते हैं।

वही त्रिमूर्ति म्यूजिक के मालिक कुमार आलम ने रिल्स क्रिएटरों को एक बड़ा ऑफर भी दिया है जिन क्रिएटर का व्यू इस गाने पर सबसे ज्यादा रहेगा उन्हें आईफोन 15 प्रो मैक्स, दूसरे स्थान पर आने वाले को सैमसंग और तीसरे स्थान पर आने वाले को डिजिटल वॉच कंपनी की तरफ से गिफ्ट दिया जाएगा

Leave a Reply

Next Post

भारत में सीसीए लागू होने की अमेरिकी सांसद ने की आलोचना, हिंदू संस्थाओं ने किया पलटवार, बताया क्यों है जरूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 19 मार्च 2024। नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए को लेकर भारत के राज्यों से ही नहीं दुनिया भर के देशों से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अब अमेरिका के एक सांसद ने भारत सरकार द्वारा सीएए के लागू करने पर चिंता जताई है। उनका […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां