भागीरथपुरा जांच रिपोर्ट- जनप्रतिनिधियों को नहीं माना हादसे का जिम्मेदार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 01 अक्टूबर 2026। इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट में जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई, लेकिन आठ अफसरों को दूषित पेयजल कांड का दोषी माना है। इन अफसरों ने गंभीर समस्या को नजरअंदाज किया और नई लाइन बिछाने के काम में देरी की, जिसकी वजह से एक ही बस्ती में 36 से ज्यादा लोगों की मौतें हो गईं। लोगों के बीमार होने और मौतों के मामले सामने आने के बाद छह अफसरों को निगमायुक्त ने निलंबित किया। नर्मदा प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव के बयान भी आयोग के समक्ष दर्ज हुए, लेकिन उन्होंने खुद की जिम्मेदारी लेने के बजाय भागीरथपुरा बस्ती के पास के औद्योगिक क्षेत्र को भी लपेटने की कोशिश की। उन्होंने अपने बयान में कहा कि सीवरेज लाइन में केमिकल युक्त पानी भी आ रहा था, वह पानी भी नर्मदा लाइन में मिक्स हुआ।

समय पर नहीं बदले पाइप

भागीरथपुरा बस्ती में गंदे पानी की समस्या को लेकर लोग सालभर से बीमार हो रहे थे। रिपोर्ट में अफसरों ने माना कि सीवरेज लाइन का नेटवर्क बस्ती में गलत तरीके से बिछाया गया था। नर्मदा लाइन और सीवरेज लाइन पास-पास थीं। सीवरेज के चैंबर ओवरफ्लो होते थे और गंदा पानी नर्मदा लाइन के संपर्क में आता था।

रिपोर्ट में कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव, तत्कालीन अपर आयुक्त भव्या मित्तल, तत्कालीन प्रभारी सहायक यंत्री सरोज कुमार प्रजापति, उपयंत्री शुभम श्रीवास्तव, सहायक यंत्री योगेश जोशी, निविदा शाखा की कर्मचारी प्रज्ञा तिवारी और नीति चौरसिया को जिम्मेदार माना। यदि समय पर बस्ती के पाइप बदले जाते तो इतने लोग एक साथ बीमार नहीं पड़ते, लेकिन हर स्तर पर देरी होती रही। हादसे के बाद मेयर कार्यालय में भी फाइल लंबित होने की बात उठी थी, लेकिन आयोग की जांच में मेयर के स्तर पर देरी के तथ्य सामने नहीं आए। आपको बता दें कि भागीरथपुरा में पिछले साल दिसंबर से मरीज अस्पतालों में भर्ती होना शुरू हो गए थे। डायरिया और टाइफाइड के मरीज सामने आए थे। पांच सौ से ज्यादा लोग दूषित पानी के सेवन से बीमार हुए थे।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

शेयर करेबोले- 2017 के पहले हर जिले में दंगे होते थे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ, 01 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को पदक देकर सम्मानित किया और अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 87 इंटरसेप्टर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर […]

You May Like

अब मरीजों से प्रदूषण शुल्क भी वसूल रहे निजी अस्पताल....|....विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका....|....लोहा कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के ठिकानों पर आईटी की रेड....|....22 किलोग्राम गांजा तस्करी में तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा....|....साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अबूझमाड़ के छात्रों को 40.98 करोड़ की सौगात....|....सिंहस्थ से पहले एयरपोर्ट का अंडरग्राउंड ट्रेक जुड़ेगा सुपर काॅरिडोर से, जमीन से 20 मीटर नीचे टनल....|....रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा ज्यादा प्रोत्साहन....|....भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज 20 को करेंगे देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित....|....नवजात शिशु देखभाल सप्ताह: नवजात को पानी पिलाना, काजल लगाना सही या गलत?....|....सामंथा रुथ बेबी शावर: अभिनेत्री ने शेयर किए गोद भराई के फोटो