नगरनार इस्पात संयंत्र स्थापना के लिए भू-अर्जन का कार्य नवम्बर अंत पूरे कर लिए जाएंगे

indiareporterlive
शेयर करे

केन्द्रीय केबिनेट सचिव की वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग में

मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने दी जानकारी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 09 नवम्बर 2020। भारत सरकार के केबिनेट सचिव राजीव गोबा ने आज राज्य के मुख्य सचिवों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों में निर्मित हो रहे बहुउद्देशीय  सड़क परियोजना-रेल परियोजना-लौह-स्टील परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नगरनार गांव में स्थापित होने वाले स्टील प्लांट के संबंध में राजीव गोबा ने जानकारी ली। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने बताया कि नगरनार स्टील प्लांट के निर्माण से प्रभावित होने वाले 61 गांवों में से 57 गांवों में भू-अर्जन और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी है।

शेष बचे हुए चार गांवों में भू-अर्जन की प्रक्रिया नवम्बर 2020 के अंत तक पूरी कर ली जाएंगी। बैठक में अपर मुख्य सचिव वन-उद्योग विभाग मनोज पिंगुआ और सचिव राजस्व विभाग सुश्री रीता शंाडिल्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

शहर के मुख्य बाजारों की टाॅवर से होगी निगरानी : खतरा अभी टला नही, लोग बिना मास्क के न निकले

शेयर करेकलेक्टर ने ली स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 नवंबर 2020। रायपुर जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न कदम उठाये जा रहे हैं और लोगों को कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर को अपनाने के लिए विभिन्न माध्यमों से […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां