माओवादियों की आपस में झड़प, इनामी नक्सली कमांडर छोटू खरवार की गोली मारकर हत्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 27 नवंबर 2024। झारखंड में लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीमपांव जंगल के पास माओवादी कमांडर छोटू खरवार की हत्या कर दी गई। पलामू डीआईजी वाई एस रमेश ने आज इसकी पुष्टि की है। डीआईजी वाई एस रमेश ने कहा कि आपसी विवाद में माओवादी छोटू खरवार की हत्या हुई है। हालांकि पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही हत्या का कारण साफ हो पाएगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते मंगलवार की रात समझौते के लिए माओवादी नक्सली भीमपाव जंगल में इकट्ठा हुए थे। इसी बीच विवाद बढ़ गया और माओवादी एक-दूसरे से उलझ गए। इस दौरान एक माओवादी ने छोटू खरवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के शव को जंगल में छोड़कर अन्य नक्सली मौके पर से फरार हो गए। पलामू डीआईजी रमेश ने बताया कि जंगल में जो बॉडी मिली है, वह माओवादी छोटू खरवार की ही है। उल्लेखनीय है कि छोटू खरवार कुख्यात माओवादी था और इस पर 15 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। छोटू खरवार के खिलाफ लातेहार के अलावा आसपास के अन्य जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों नक्सली हिंसा के मामले दर्ज था।

बता दें कि पुलिस को इनामी नक्सली माओवादी कमांडर छोटू खरवार की लंबे समय से तलाश थी। कुछ महीने पहले पुलिस ने खूंखार माओवादी नक्सली छोटू खरवार के घर पर इश्तिहार चिपकाया था। छोटू खरवार को इश्तिहार के माध्यम से न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी गई। इस दौरान पुलिस द्वारा डुगडुगी बजवाकर और लाउडस्पीकर से अनाउंस करा कर ग्रामीणों को इकट्ठा किया गया था। छोटू खरवार पर सरकार के द्वारा 15 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। नक्सली कमांडर छोटू खरवार 100 से अधिक नक्सली घटनाओं का अभियुक्त था। लातेहार जिले के अलावा उस पर कई अन्य जिलों के थानों में कई मामले दर्ज थे।

Leave a Reply

Next Post

30 नवंबर से 9 और देशों के नागरिक चीन में कर सकेंगे "वीजा फ्री यात्रा"

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 नवंबर 2024। कोविड काल में हुए नुकसान के बाद अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए चीन पर्यटन को भी खास तवज्जो दे रहा है। इसी कड़ी में उसने हाल ही में 9 और देशों के नागरिकों को बिना वीजा के देश […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल