मौत की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, कलेक्टर की अपील-मवेशियों की जान को खतरे में न डालें दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी, अतिरिक्त कलेक्टर की अध्यक्षता में जांच टीम गठित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर, 25 जुलाई 2020। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने तखतपुर तहसील के ग्राम मेड़पार में गायों की मौत की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिले के ग्रामीणों और पशु पालकों से अपील की है कि वे पशुओं को ऐसी परिस्थिति में न रखें जिससे दम घुटने या महामारी से उनकी जान को खतरा हो।

कलेक्टर डॉ. मित्तर ने बताया है कि तखतपुर विकासखंड के ग्राम मेड़पार में ग्राम पंचायत के एक पुराने जर्जर भवन में कुछ ग्रामीणों ने मवेशियों को अंदर डाल दिया था। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने बताया है कि घुटन के कारण लगभग 45 गायों की मौत हो गई। पशु चिकित्सकों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जीवित मवेशियों को उपचार के बाद बचा लिया है। जिन मवेशियों की मौत हुई उनको दफना दिया गया है।

जिला प्रशासन ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लेते हुए पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 13 तथा आईपीसी की धारा 429 के तहत अपराध दर्ज कराया है। इसके अलावा अतिरिक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में जांच के लिये एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। इसमें जो लोग भी दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने करगिल दिवस पर कहा- भारत की पीठ में छुरा भोंकना चाहता था पाकिस्तान, लेकिन भारतीय सेना के हौसले की जीत हुई

शेयर करेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 67वीं बार मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता को संबोधित किया मोदी ने कहा- मास्क लगाने में परेशानी हो तो कोरोना वॉरियर्स को याद करें, वे घंटों पीपीई किट पहनते हैं कोरोना वायरस का खतरा टला नहीं है, बहुत ही ज्यादा सतर्क […]

You May Like

10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस....|....स्कूली शिक्षा बदहाल सुविधाएं नहीं - कांग्रेस....|....श्रेयस अय्यर की नई पारी: अब बल्ले से नहीं, युवाओं के सपनों से बदलेंगे खेल....|....समीरा रेड्डी का फिटनेस मंत्र: हर दिन है असली वर्कआउट, प्रोटीन बने रोज की आदत....|....मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा