तेलंगाना विधानसभा चुनाव: भाजपा नेता ने केसीआर पर लगाया पैसा बांटने का आरोप, जनता से कहा- पैसा ले लो और वोट हमें देना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

महबूबनगर 25 अप्रैल 2022। भारतीय जनता पार्टी तेलंगाना अध्यक्ष बंदी संजय ने रविवार को सीएम के चंद्रशेखर राव पर हमला बोला। उन्होंने कथित रूप से केसीआर पर चुनाव में पैसे बांटने का आरोप लगाया। बंदी संजय ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, आप पैसा केसीआर से ले लो, लेकिन वोट भाजपा को देना।  दरअसल, भाजपा नेता की ओर से महबूबनगर जिले के पाथेरचेड गांव में प्रजा संग्राम यात्रा निकाली गई। इस दौरान संजय ने कहा, केसीआर मानते हैं कि अगर वह गरीबों को पैसे देंगे तो वे उन्हें ही वोट करेंगे। मैं कहता हूं, उनसे पैसे ले लो। अगर वह पांच से दस हजार रुपये देते हैं, तो उनसे ले लो। 

सरकारी योजनाओं का पैसा बांट रहे केसीआर
भाजपा नेता ने आरोप लगाया, केसीआर जो पैसा चुनाव के लिए बांट रहे हैं, वह विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का पैसा है। जो प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिया गया आपका पैसा है। केसीआर इस पैसे को अपने चुनाव में लगा रहे हैं। बंदी संजय ने कहा,  गरीब लोग अपना वोट कभी नहीं बेचेंगे। गरीब ईमानदार और जुबान देने वाला होता है। 

उपचुनाव में टीआरएस ने बांटा था पैसा 
संजय ने उपचुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि टीआरएस ने चुनाव से पहले पैसे बांटे थे, लेकिन लोगों ने भाजपा को वोट दिया। टीआरएस ने वोटों के लिए 5,000 रुपये से 10,000 रुपये बांटे थे। उन्होंने कहा, उपचुनाव वाली दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब में 25 दिन में 14 किसानों ने दी जान: केजरीवाल और मान पर भड़के राजा वड़िंग, कहा-किसानों को अप्रैल फूल बनाया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 25 अप्रैल 2022। पंजाब में अप्रैल के महीने में किसानों की खुदकुशी के बढ़ते मामलों पर अब राजनीति गरमाने लगी है। विपक्ष ने सीएम भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। 25 दिनों में 14 किसानों के जान देने […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला