राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- ‘आरएसएस के जरिए लोकसेवकों की भर्ती कर रही सरकार’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 अगस्त 2024। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने हाल में UPSC की ओर से कुछ पदों पर भर्ती के लिए निकाले गए आवेदन पर सवाल उठाते हुए सरकार पर यह आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार UPSC के स्थान पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) के जरिए महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां कर रही है। 

आरक्षण को खुलेआम चुनौती दे रही सरकार 
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार संघ लोक सेवा आयोग की बजाय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से लोकसेवकों की भर्ती कर संविधान पर हमला कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से नियुक्तियां कर SC, ST और OBC वर्ग के आरक्षण को खुलेआम चुनौती दी जा रही है। उन्होंने अपनी पूर्व टिप्पणियों को दोहराते हुए कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि देश की उच्च ब्यूरोक्रेसी और अन्य प्रमुख पदों पर वंचित वर्गों का प्रतिनिधित्व नहीं है। अब इसे सुधारने की बजाय, लेटरल एंट्री के माध्यम से उन्हें और भी दूर किया जा रहा है।”

प्रतिभाशाली युवाओं के अधिकारों पर हमला है
उन्होंने आगे कहा कि यह कदम UPSC की तैयारी करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं के अधिकारों पर हमला है और वंचित वर्गों के आरक्षण और सामाजिक न्याय की अवधारणा को गंभीर चोट पहुँचाता है। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ कॉरपोरेट्स के प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण सरकारी पदों पर नियुक्त करके सरकार दिखा रही है कि कैसे निजी क्षेत्र से आने वाले लोग सरकारी पदों का दुरुपयोग कर सकते हैं। उन्होंने SEBI के नए चेयरपर्सन की नियुक्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि पहली बार निजी क्षेत्र से किसी को इस पद पर नियुक्त किया गया है, जो इस तथ्य की स्पष्ट पुष्टि करता है।

Leave a Reply

Next Post

एक्सिस म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया 'एक्सिस कंजम्पशन फंड'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 24 अगस्त 2024। देश में सबसे तेजी से बढ़ते फंड हाउसों में से एक एक्सिस म्यूचुअल फंड ने एक्सिस कंजम्पशन फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। निफ्टी इंडिया कंजम्पशन टीआरआई के मुकाबले बेंचमार्क किया गया यह नया फंड ऑफर (एनएफओ) 23 […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक