भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा से पहले पुलिस ने कसी कमर, मंदिर के पास उड़ाया ड्रोन तो होगी सख्त कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 12 जून 2023। उड़ीसा के भुवनेश्वर में 20 जून को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है और मंदिर के पास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कई बार ड्रोन का इस्तेमाल वो लोग करते है, जिनके पास अनुभव कम हैं, ऐसे में वहां मौजूद लोगों के लिए यह खतरा हो सकता है। इसी को देखते हुए एक जुलाई तक ड्रोन पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई ड्रोन का इस्तेमाल करते पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुरी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि श्रीमंदिर, श्री गुंडिचा मंदिर, देवताओं और भक्तों के रथों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि जगन्नाथ मंदिर को ड्रोन नियम 2021 के प्रावधानों के तहत रेड जोन घोषित किया गया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति मंदिर परिसर में ड्रोन नहीं उड़ा पाएगा। 

उन्होंने बताया कि अतीत में, एक यूट्यूबर को ड्रोन उड़ाने के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। वहीं, एडवाइजरी में कहा गया कि सिर्फ पुलिस को ही सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी रखने के लिए ड्रोन का उपयोग करने की इजाजत होगी।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी बोले- सरकारी तंत्र में जनता का विश्वास बढ़ाना सभी लोक सेवकों की जिम्मेदारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकारी तंत्र में जनता का विश्वास बढ़ाना सभी लोक सेवकों की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन केंद्र में पहले राष्ट्रीय प्रशिक्षण सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद सभा को […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल