विनेश फोगाट ने बताया अपना फैसला: सरकारी नाैकरी, चार करोड़ नगद और प्लॉट में से एक अवाॅर्ड चुनना था, भेजी चिट्ठी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 10 अप्रैल 2025। अंतरराष्ट्रीय पहलवान व जुलाना की कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने हरियाणा सरकार के ऑफर पर अपनी मांग की चिट्ठी दी है। फोगाट ने चार करोड़ रुपये कैश प्राइज और प्लॉट दोनों की मांग की है। हालांकि, सरकार की तरफ से विनेश फोगाट को सरकारी नौकरी या हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में प्लॉट या सिल्वर मेडल की 4 करोड़ रूपये कैश प्राइज लेने के लिए ऑफर किया गया है। अब विनेश फोगाट के चिट्ठी पर अंतिम फैसला सरकार की तरफ से लिया जायेगा।  सरकार के पहले प्रस्ताव के मुताबिक विनेश चार करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार ले सकती हैं। दूसरा विकल्प प्रथम श्रेणी की सरकारी नौकरी, और तीसरा प्रस्ताव एचएसवीपी का प्लॉट आवंटन शामिल है। अब विनेश को इनमें से एक विकल्प चुनना है। दरअसल विनेश विधायक बन चुकी हैं। ऐसे में उनके सामने नगद पुरस्कार व प्लाट का ही विकल्प मौजूद है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया था कि मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट को प्रदेश की खेल नीति के तहत स्पेशल केस मानकर उन्हें लाभ देने को उनसे विकल्प लेने का निर्णय लिया है। इससे पहले विधानसभा में विनेश फोगाट ने खुद को हरियाणा सरकार द्वारा कहने के बावजूद सिल्वर मेडल का कैश प्राइज नहीं मिलने का मुद्दा उठाया था।

Leave a Reply

Next Post

टैरिफ वॉर के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर, ट्रंप के साथी बोले- व्यापार वार्ता में वह सबसे आगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 10 अप्रैल 2025। चीन अमेरिका के बीच छिड़े टैरिफ वार के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट कहा कि टैरिफ के मुद्दे पर भारत, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे चीन के पड़ोसी देश सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं