अगले टेस्ट में रोहित शर्मा के पास धोनी को पीछे छोड़ने का मौका, दो छक्के लगाते ही बना देंगे रिकॉर्ड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 फरवरी 2024। भारत और इंग्लैंड के बीच दो फरवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। भारतीय टीम को हैदराबाद में पहले टेस्ट में 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टीम 1-0 से पीछे चल रही है। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी वापसी की कोशिश करेगी। दूसरे टेस्ट में रोहित के पास एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। वह टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दो छक्के लगाते ही वह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। और अगर इस मैच में वह 13 छक्के लगाते हैं तो सहवाग की बराबरी भी कर लेंगे। 

दरअसल, रोहित ने अब तक टेस्ट में 77 छक्के लगाए हैं। वहीं, धोनी 78 छक्के के साथ दूसरे और सहवाग 90 छक्के के साथ पहले स्थान पर हैं। ऐसे में दो छक्के लगाकर रोहित के पास धोनी को पीछे छोड़ने का मौका है। वहीं, 14 छक्के लगाते ही वह सहवाग को पीछे छोड़ देंगे। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ इस पूरी सीरीज में ऐसा कर सकते हैं। रोहित के बाद सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है, जिन्होंने टेस्ट में 69 छक्के लगाए थे। वहीं, कपिल देव 61 छक्के के साथ पांचवें और रवींद्र जडेजा 60 छक्के के साथ छठे स्थान पर हैं।

वहीं, रोहित के नाम तीनों फॉर्मेट मिलाकर यानी टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 590 छक्के हैं और वह 600 अंतरराष्ट्रीय छक्के का कीर्तिमान हासिल करने से बस 10 छक्के पीछे हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनके बाद 553 छक्के के साथ वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल हैं। वहीं, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 476 छक्के के साथ तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम 398 छक्के के साथ चौथे स्थान पर हैं।

रोहित ने अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 55 टेस्ट, 262 वनडे और 151 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 45.23 की औसत से 3800 रन, वनडे में 49.12 की औसत से 10,709 रन और टी20 में 139.97 के स्ट्राइक रेट से 3974 रन हैं। टेस्ट में हिटमैन के नाम 10 शतक और 16 अर्धशतक हैं। वनडे में 31 शतक और 55 अर्धशतक और टी20 में पांच शतक और 29 अर्धशतक हैं। हैदराबाद टेस्ट में रोहित कुछ खास नहीं कर सके थे। ऐसे में विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में हिटमैन बल्ले से रन उगलना चाहेंगे और टीम इंडिया को सीरीज में बराबरी पर लाना चाहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

आप के बड़े प्रदर्शन से पहले दिल्ली में बढ़ाई सुरक्षा,  1,000 पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बल तैनात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 फरवरी 2024। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) इस सप्ताह के शुरू में चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कथित धोखाधड़ी के खिलाफ आज एक बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। रिपोर्टों के अनुसार, […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग