स्मृति ईरानी बोलीं- ‘राहुल गांधी को देश की नहीं, अपनी राजनीतिक विरासत की चिंता’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 मार्च 2023। राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान पर जारी हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ब्रिटेन में की गई टिप्पणी इसलिए नहीं थी कि उन्हें देश की चिंता है बल्कि उन्हें अपनी राजनीतिक विरासत की चिंता सता रही है। एक मीडिया कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी को हाल ही में उत्तर पूर्व के चुनाव नतीजे देखने चाहिए और समझना चाहिए कि देश का राजनीतिक मूड क्या है।

‘कांग्रेस को देश का राजनीतिक मूड भांपना चाहिए’
स्मृति ईरानी ने कहा कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव को अगर एक तरफ रख दें तो कांग्रेस को हाल के उत्तर पूर्व के चुनाव नतीजों से समझ जाना चाहिए कि देश का राजनीतिक मूड क्या है। उत्तर पूर्व राज्यों के चुनाव में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है और कांग्रेस को इसे समझना चाहिए।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि देश में लोकतंत्र खतरे में है लेकिन असल में भारत में लोकतंत्र नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी खतरे में है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान इसलिए नहीं दिया क्योंकि उन्हें देश की चिंता है बल्कि उन्हें अपनी राजनीतिक विरासत की चिंता है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने ही जम्मू में कहा था कि देश में सबकुछ ठीक है। 

राहुल गांधी के बयान पर जारी है हंगामा
बता दें कि राहुल गांधी ने हाल ही में ब्रिटेन दौरे पर अपने बयान में कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब संसद में विपक्ष के नेता महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलते हैं तो माइक बंद कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर देश में खूब  हंगामा जारी है। भाजपा राहुल गांधी से उनके बयान के लिए माफी की मांग पर अड़ी है। वहीं विपक्ष अदाणी मामले पर संयुक्त संसदीय समिति का गठन करने की मांग कर रहा है। इस मुद्दे पर संसद की कार्यवाही भी संचालित नहीं हो पा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

मनीष सिसोदिया की ईडी रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ाई गई, राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 मार्च 2023। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की ईडी रिमांड को पांच दिन और बढ़ा दिया है। जिसके बाद अब सिसोदिया 22 मार्च तक जेल में रहेंगे। बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल