‘पहले से मजबूत हुई चीनी सेना, लेकिन अभी ताइवान पर हमले के लिए तैयार नहीं’, MAC रिपोर्ट में बड़ा दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ताइपे 09 फरवरी 2025। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन की सेना तेजी से आधुनिकीकरण कर रही है, लेकिन अभी भी वह ताइवान पर कब्जा करने की स्थिति में नहीं है। ताइवान के मीडिया में मैनलैंड अफेयर्स काउंसिल (MAC) की एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि लगातार आधुनिकीकरण के बावजूद चीन की सेना पीएलए अभी भी संयुक्त युद्धक स्थिति में समन्वय की कमी से जूझ रही है। 

पीएलए में संयुक्त संचालन की कमियां
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना में कई बड़े सुधार किए हैं, जिससे पीएलए की संयुक्त युद्धक क्षमता में बड़े बदलाव हुए हैं। एमएसी ने अमेरिका के रक्षा विभाग की 2024 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि जिनपिंग ने थल, वायु और जल सेना के साथ ही पीएलए की परमाणु, अंतरिक्ष, इलेक्ट्रोनिक, साइबर युद्ध जैसे डोमेन में पीएलए की क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि की है। हालांकि अभी भी कमान और नियंत्रण, लंबी दूरी की रसद आपूर्ति, शहरी युद्ध और संयुक्त संचालन में अभी भी कुछ कमियां हैं।  

अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के पास सबसे बड़ा नौसैनिक बेड़ा है, जिसमें 370 जहाज और पनडुब्बियां, 1300 चौथी पीढ़ी के लड़ाकू विमान हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने एकीकृत नेटवर्क कमांड और कंट्रोल सिस्टम नहीं बनाया है, जो थल, वायु और जल सेना को खुफिया जानकारी साझा करने की सुविधा देता है। अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन, ताइवान पर हमले को लेकर लगातार युद्धभ्यास कर रहा है, लेकिन फिलहाल उसके ताइवान पर हमले की उम्मीद नहीं है। 

ताइवान की सीमा में घुसे 14 चीनी विमान और छह जहाज
चीन के लड़ाकू विमानों और युद्धक जहाजों ने एक बार फिर ताइवान की सीमा का उल्लंघन किया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे ताइवान की सीमा के आसपास चीनी सेना के 14 लड़ाकू विमान और छह युद्धक जहाज देखे गए। इनमें से नौ विमान मध्य रेखा को पार कर ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर गए। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इस दौरान एक चीनी गुब्बारे का भी पता लगाया।

Leave a Reply

Next Post

मेरठ में सनसनीखेज वारदात, तीन भाइयों को मारी गोली... एक की मौत, छाती में गोली लगने से दो की हालत गंभीर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मेरठ 09 फरवरी 2025। जानी थाना क्षेत्र के पांचली खुर्द में गोलियां बरसाकर इमरान की हत्या कर दी गई। उसके भाई सलमान को भी छाती में गोली लगी है। खड़ोली निवासी जावेद भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस घायलों का उपचार करा रही […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक