देश अगले तीन साल में नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा, बीएसएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोले अमित शाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 जनवरी 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देश अगले तीन साल में नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जाएगा। शाह ने यहां सलोनीबारी में सशस्त्र सीमा बल के 60वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक एसएसबी ‘‘संस्कृति, इतिहास, भौगोलिक स्थिति और भाषा को बारीकी से एकीकृत करने” और सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को देश के बाकी हिस्सों के करीब लाने में एक अद्वितीय भूमिका निभाता है।

तीन साल में देश नक्सली समस्या से मुक्त हो जाएगा
उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा के अलावा एसएसबी के साथ ही अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) ने छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी रूप से अपना कर्तव्य निभाया है। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगले तीन साल में देश नक्सली समस्या से 100 फीसदी मुक्त हो जाएगा।

गृह मंत्री ने एसएसबी के छह कर्मियों के साथ तीन बटालियन को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए पुरस्कार दिए और इस मौके पर एक डाक टिकट भी जारी की। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि शाह का ढेकियाजुली में अखिल बाथौ महासभा के 13वें त्रिवार्षिक सम्मेलन में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। उन्होंने गुवाहाटी में पुनर्निमित ब्रह्मपुत्र रीवर फ्रंट का उद्घाटन किया।

Leave a Reply

Next Post

यूएन में जयशंकर ने कहा- ‘‘नए प्रकार की असमानता और वर्चस्व'' से जूझ रही दुनिया, सुधार की सख्त जरूरत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कंपाला 20 जनवरी 2024। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र(UN)  में सुधार पर जोर देते हुए एक बहुध्रुवीय दुनिया का आह्वान किया। विदेश मंत्री ने रेखांकित किया कि दुनिया ‘‘नए प्रकार की असमानता और वर्चस्व” से जूझ रही है। युगांडा की राजधानी […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान