भूपेंद्र यादव बोले- बेंगलुरु में होने वाली जी20 बैठक में ब्लू इकॉनमी को बढ़ावा देने पर होगी चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 फरवरी 2023। केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि बेंगलुरु में होने वाली जी-20 के पर्यावरण और जलवायु स्थिरता समूह की बैठक कई मायनों में खास होगी। बैठक में इस बार भूमि क्षरण को रोकने की दिशा में पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली में तेजी लाने और जैव विविधता को समृद्ध करने के लिए स्थाई और जलवायु लचीली ब्लू इकॉनमी को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में संसाधन दक्षता और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के विषय पर भी सदस्य देशों के साथ परामर्श होगा। यादव बैठक को लेकर मीडिया के साथ जानकारी साझा कर रहे थे। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 9 से 11 फरवरी को बेंगलुरु में पहली पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह की बैठक करेगा। पर्यावरण को लेकर भारत की अध्यक्षता में जी-20 की यह पहली बैठक है। यह एक एकीकृत व्यवस्था के तहत जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने और सतत विकास के साथ जलवायु परिवर्तन व्यापक और सर्वसम्मति से संचालित दृष्टिकोण स्थापित करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी। 

इस संदर्भ में केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि बेंगलुरु में होने वाली पर्यावरण और जलवायु स्थिरता समूह की बैठक लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट और रेसिलियंट डेवलपमेंट पैराडाइम को बढ़ावा देगी। इस आयोजन में दुनिया के साथ जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए एक एकीकृत और सर्वमान्य दृष्टिकोण के साथ पर्यावरण संरक्षण पर मंथन किया जाएगा। इस बैठक के बाद पर्यावरण को लेकर गांधीनगर, मुंबई और चेन्नई में भी ऐसी ही बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़, बताया नफरत फैलाने की साजिश रचने वाला देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 फरवरी 2023। पाकिस्तान इन दिनों अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसके बावजूद पाकिस्तान कश्मीर पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र की आम […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत