कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को ‘भगवान राम’ और कांग्रेसियों को बताया ‘भरत’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 27 दिसंबर 2022। मुरादाबाद पहुंचे कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का एक विवादित बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने पार्टी नेता राहुल गांधी को भगवान राम की उपाधि दी है. सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को भगवान राम बताते हुए कांग्रेसियों को भरत की संज्ञा भी दी. सलमान खुर्शीद आज प्रेस वार्ता कर रहे थे. भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हो रही इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि  भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती है, तो कभी-कभी खड़ाऊ लेकर भी चलना पड़ता है. हमेशा भगवान राम नहीं पहुंच पाते हैं. भरत जी उनकी खड़ाऊ लेकर चलते हैं. खड़ाऊ लेकर हम उत्तर प्रदेश में चले हैं. उत्तर प्रदेश में खड़ाऊ पहुंच गई है तो राम जी भी पहुंचेंगे यह हमारा विश्वास है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है. यात्रा की अगुवाई खुद राहुल गांधी कर रहे हैं. कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा अब तक नौ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान,हरियाणा और दिल्ली से गुजर चुकी है. यात्रा लगभग आठ दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली के बाद अब यूपी में दाखिल होगी. जनवरी की 3 तारीख यानी नए साल में भारत जोड़ो यात्रा ग़ाज़ियाबाद के लोनी से यूपी में दाख़िल होगी. 

Leave a Reply

Next Post

स्टार प्लस ने जारी किया अपने अपकमिंग शो 'तेरी मेरी डोरियां' का ट्रेलर

शेयर करे -अनिल बेदाग/-इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 27 दिसंबर 2022। स्टारप्लस के नए शो ‘तेरी मेरी डोरियां’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस शो के लिए फैन्स को सुपर एक्साइट करने के बाद फाइनली मेकर्स ने शो का पहला शानदार ट्रेलर जारी किया है, जो वास्तविक पर्सनालिटी, बॉन्ड […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़