श्रीरामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, सीएम शिवराज बोले- सत्य कहां छिपता है

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 13 सितम्बर 2023। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि स्थल की खुदाई की जा रही है। खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष और मूर्तियां प्राप्त हुई हैं। इसकी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ट्वीट कर दी। उन्होंने बताया कि खुदाई में अनेक मूर्तियां और स्तंभ मिले हैं। तस्वीरों में देखने पर ये मूर्तियां और स्तंभ काफी प्राचीन नजर आते हैं।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इसके साथ ही जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा की भी तैयारी है। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 2019 में राम मंदिर को लेकर फैसला आने के बाद से राम नगरी लगातार चर्चा में हैं। इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि श्री रामजन्मभूमि मंदिर का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। इस मंगल अवसर पर प्राप्त हुए प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले। सत्य कहां छिपता है!

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही करीब 32 हजार करोड़ की विकास योजनाओं पर काम चल रहा है। नगर में एक बड़े एयरपोर्ट का भी निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ ही यहां बड़ी संख्या में रामभक्तों का आना शुरू हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट समय-समय पर मंदिर निर्माण की तस्वीरें जारी करता रहता है।

Leave a Reply

Next Post

संसद के विशेष सत्र से एक दिन पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, एजेंडे पर हो सकती है चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 सितम्बर 2023। संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार ने अब तक इस सत्र को लेकर एजेंडा साफ नहीं किया है, जिसे लेकर विपक्ष लगातार नाराजगी जता रहा है। इस बीच सरकार ने विशेष सत्र से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल