एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को 2 सिल्वर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आइची नागोया, 20 सितंबर 2026। भारत ने 20वें एशियन गेम्स के पहले दिन 2 सिल्वर मेडल जीत लिए हैं। दोनों मेडल 10 मीटर राइफल शूटिंग में आए। रविवार को एलावेनिल वलारिवन ने इंडिविजुअल्स इवेंट में 252.4 अंक के साथ रजत जीता। वे 0.6 अंक से गोल्ड मेडल चूक गईं। जापान की हिनाता ताइची ने 253.0 अंक लेकर गोल्ड जीता। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने 1898.0 अंक के साथ दूसरे स्थान हासिल किया। इस टीम में एलावेनिल, सोनम मस्कर और विदारसा विनोद शामिल रहीं।

सुचिका ने पहला मेडल पक्का किया

सुचिका तरियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेडिशनल कैटेगरी (-60 kg) के सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का किया। उन्होंने मंगोलिया की अल्तनचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराया।

चीन 7 गोल्ड के साथ नंबर-1, भारत 9वें स्थान पर आया

भारत मेडल टैली में 9वें स्थान पर है। चीन 7 गोल्ड समेत 15 मेडल जीतकर पहले स्थान पर है। वहीं, मेजबान जापान 5 गोल्ड के साथ नंबर-2 पर है।

तैराकी- ऋषभ दास 100 मीटर बैकस्ट्रोक में छठे स्थान पर रहे

भारतीय तैराक ऋषभ दास 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्विमिंग के फाइनल में छठे स्थान पर रहे। इस इवेंट का गोल्ड चीन के जियायु शू ने जीता। जापान के हिदेकाजु ताकेहारा को सिल्वर और साउथ कोरिया के जुहो ली को ब्रॉन्ज मिला।

Leave a Reply

Next Post

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

शेयर करेछत्तीसगढ़ के बजट में 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा विस्तार इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 20 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) […]

You May Like

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा....|....एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को 2 सिल्वर....|....हॉकी में भारत का तूफानी आगाज, इंडोनेशिया को 13-1 से रौंदा....|....परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल....|....बचाने की कोशिश करती रह गई पत्नी...आंखों के सामने मौत....|....कैंट स्टेशन पर खुलेगा 24 घंटे ग्रोसरी स्टोर, यात्रियों को मिलेगा जरूरत का सामान....|....आठ दिन से लापता अमन का नहीं मिला सुराग: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा....|....छात्रों की गूंज’ अब हर जिले में पहुंचेगी....|....गांधी सागर में आज नई मादा चीता की एंट्री....|....रामपुर में बगीचे में घात लगाए बैठा था भालू