करिश्मा कपूर के पूर्व पति की मौत पर आया करीना की ननद का रिएक्शन, बोलीं- यकीन नहीं हो रहा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 14 जून 2025। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और कारोबारी संजय कपूर का 53 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से लंदन में निधन हो गया। वह उस वक्त एक पोलो मैच खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके गले में चली गई, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और इसके चलते हार्ट अटैक आया।

सैफ की बहन को नहीं हो पा रहा यकीन 
इस दुखद खबर से पूरा कपूर खानदान सदमे में है। करीना कपूर खान, उनके पति सैफ अली खान और मलाइका अरोड़ा तुरंत करिश्मा के मुंबई स्थित घर पहुंचे। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। सैफ की बहन और करीना की भाभी सबा अली खान ने भी सोशल मीडिया पर शोक जताया और लिखा कि वो इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवार, खासकर बच्चों के लिए बेहद मुश्किल समय है।

दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
घटना लंदन के गार्ड्स पोलो क्लब की है, जहां संजय अपनी टीम ऑरियस के लिए खेल रहे थे। मुकाबला होटल व्यवसायी जैसल सिंह की टीम सुजान के खिलाफ था। चश्मदीदों के मुताबिक, खेल के दौरान वह अचानक असहज महसूस करने लगे। मेडिकल टीम ने मौके पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

संजय कपूर की मौत के बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उनके ससुर अशोक सचदेव ने बताया कि सभी औपचारिकताओं के पूरे होने के बाद उनका शव भारत लाया जाएगा और अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा।

संजय-करिश्मा की शादी
गौरतलब है कि संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं – समायरा और कियान। तलाक के बाद संजय ने प्रिय सचदेव से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अजारियस है। इस पूरी घटना के कुछ घंटे पहले ही संजय ने सोशल मीडिया पर अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया हादसे को लेकर संवेदनाएं व्यक्त की थीं। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि कुछ ही समय बाद खुद उनकी जिंदगी का अंत हो जाएगा।

सफल उद्योगपति थे संजय कपूर 
संजय न सिर्फ एक सफल उद्योगपति थे, बल्कि पोलो खेल में भी गहरी रुचि रखते थे। वो सोना कोमस्टार कंपनी के चेयरमैन थे और दुनियाभर में अपने व्यवसाय और सामाजिक जीवन के लिए पहचाने जाते थे। उनके असामयिक निधन ने व्यापार, खेल और फिल्म जगत, तीनों को गहरे शोक में डाल दिया है। अब सभी की निगाहें इस ओर हैं कि उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया कब पूरी होती है और उस दौरान कौन-कौन नजर आता है। हालांकि अब तक करिश्मा कपूर ने इसपर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Leave a Reply

Next Post

वायुसेना प्रमुख ने बताई ऑपरेशन सिंदूर की खासियत, कहा- यह सेना के अद्वितीय पराक्रम का उदाहरण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव  हैदराबाद 14 जून 2025। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की खासियत बताई। हैदराबाद में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर वायुसेना के अद्वितीय पराक्रम का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुश्मन पर सटीक और […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर