जम्मू-कश्मीर के स्पेशल स्टेटस को खत्म किए जाने को चुनौती देने के मामले में जल्‍द सुनवाई की मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्‍ली 17 फरवरी 2023। अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर के स्पेशल स्टेटस को खत्म किए जाने के सरकार के फैसले को चुनौती देने के मामले ने सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की गई है. कोर्ट ने कहा इस मामले में हम विचार करेंगे. बता दें कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निष्प्रभावी करने के केंद्र सरकार के फैसले और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश में विभाजित करने वाले जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के खिलाफ विभिन्न याचिकाएं दाखिल की गई हैं। वरिष्ठ वकील राजू रामचंद्रन ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग की है. विदेश मंत्री एस जयशंकर पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद हो रही राजनीति की आलोचना की. उन्होंने कहा कि तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा गया. एक विशेष कथानक बनाने की कोशिश की गई।

एस जयशंकर वॉशिंगटन डीसी में ‘Modi@20 नाम की किताब के अंशों को पढ़ने के लिए रखे गए आयोजन के दौरान बोल रहे थे. बता दें कि भारत में 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने आर्टिकल 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा वापस लेने की घोषणा की थी और इस क्षेत्र को दो केंद्र शासिक प्रदेशों में बांट दिया था।

Leave a Reply

Next Post

7 साल की बच्ची को कोयले से जलाया.. चाकू से जीभ काटी, रोज होती थी पिटाई, दरिंदगी करने वाली नर्स गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 फरवरी 2023। राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में एक 7 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने आरोपी नर्स और उसके पति को रुड़की से गिरफ्तार कर लिया है. आज उन्हें कोर्ट में पेश […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान