रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या एक करोड़ से पार

Indiareporter Live
शेयर करे

पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर अब तक 1.24 करोड़ टीके लगाए गए, 45 वर्ष से अधिक के 89 प्रतिशत नागरिकों को लगाया जा चुका है कोरोना से बचाव का पहला टीका

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर. 4 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या एक करोड़ से पार हो गई है। प्रदेश में 3 अगस्त तक एक करोड़ 11 हजार 363 लोगों को इसका पहला टीका लगाया जा चुका है। कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर अब तक कुल एक करोड़ 24 लाख 13 हजार 724 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के 24 लाख दो हजार 361 नागरिकों को दोनों टीके लग चुके हैं।

राज्य में तीन लाख नौ हजार 334 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 17 हजार 172 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 52 लाख दस हजार 068 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 41 लाख 74 हजार 789 नागरिकों को पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 45 हजार 714 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 29 हजार 897 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 17 लाख 48 हजार 292 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के एक लाख 78 हजार 458 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक के 89 प्रतिशत तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 31 प्रतिशत नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है।

Leave a Reply

Next Post

दलित बच्ची के रेप और मर्डर के मामले में जागी दिल्ली सरकार, परिजनों को 10 लाख मदद का ऐलान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 अगस्त 2021। दिल्ली के नांगल गांव में रेप और मर्डर की शिकार हुई 9 साल की मासूम दलित बच्ची के मामले में तीन दिन बाद दिल्ली सरकार हरकत में आई है। बुधवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बच्ची के परिजनों से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण