पति का साथ छूटते ही उजड़ गई दुनिया, जीवनयापन के बचे सहारे पंचायती सिस्टम ने छीने

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उमिरया 12 नवंबर 2025। जनपद पंचायत पाली की ग्राम पंचायत गोयरा में सरकारी सिस्टम की लापरवाही ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक जीवित महिला को मृत दिखाकर उसके सभी शासकीय अधिकार छीन लिए गए। यह मामला नीता बाई का है, जो अपने दो साल के बच्चे को गोद में लेकर लगातार पंचायत और जनपद कार्यालय के चक्कर काट रही हैं, ताकि उनका नाम फिर से परिवार की सूची में शामिल हो सके।

जानकारी के अनुसार, नीता बाई स्वर्गीय सतेंद्र सिंह की पत्नी हैं। सतेंद्र सिंह की मृत्यु के बाद पंचायत ने समग्र पोर्टल से उनका नाम हटाया, जो सही प्रक्रिया थी, लेकिन इसी दौरान गलती से नीता बाई का नाम भी हटा दिया गया। समग्र आईडी 180949097 के तहत नीता बाई जीवित हैं और अपने घर में बच्चे के साथ रह रही हैं, फिर भी सिस्टम ने उन्हें मृत मान लिया।

इस त्रुटि का असर उनके जीवन पर बुरी तरह पड़ा है। समग्र पोर्टल से नाम हटने के कारण नीता बाई को राशन, पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गरीबी और जिम्मेदारियों के बीच वह लगातार अधिकारियों के पास गुहार लगा रही हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। उनके चेहरे की थकान और आंखों की बेबसी यह बताने के लिए काफी है कि सिस्टम की गलती ने उन्हें किस हद तक तोड़ दिया है।

ग्राम पंचायत गोयरा के ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई अकेला मामला नहीं है। कई परिवारों के नाम भी बिना जांच-पड़ताल के समग्र पोर्टल से डिलीट कर दिए गए हैं, जिसके चलते गरीबों को महीनों तक सरकारी योजनाओं से वंचित रहना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि तकनीकी खामियों और अफसरशाही की अनदेखी के कारण जनता परेशान है, जबकि सुधार की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।

नीता बाई ने इस संबंध में जनपद पंचायत पाली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित आवेदन देकर अपना नाम पुनः जोड़ने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जब इस मामले में जनपद पंचायत पाली के सीईओ कुंवर कन्हाई से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Leave a Reply

Next Post

सीएम लाड़ली बहनों के खाते में आज भेजेंगे 1500 रुपये, सिवनी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 12 नवंबर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए की राशि अंतरित करेंगे। सिवनी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख से अधिक बहनों के खातों में बढ़ी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक