15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री

Indiareporter Live
शेयर करे

सरगुजा में 3 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज; 30 लाख में हुआ था जमीन का सौदा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सरगुजा, 30 जुलाई 2026। जिले में जमीन बेचने का सौदा कर 15 लाख रुपए एडवांस लेने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराई गई। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने भू-स्वामी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, गंगापुर निवासी सुषमा गुप्ता (30) ने शिकायत दर्ज कराई कि स्कूलपारा निवासी उर्मिला पांडेय (69) की सोनपुर स्थित खसरा नंबर 253/7, रकबा 0.0610 हेक्टेयर भूमि का सौदा 30 लाख रुपये में कराया गया था। इस सौदे में गंगापुर निवासी प्रभु विश्वकर्मा ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

एडवांस में लिए 15 लाख

शिकायत के मुताबिक, 19 अक्टूबर 2022 को पांच लाख रुपए नकद एडवांस दिए गए। इसके अलावा प्रभु विश्वकर्मा के कहने पर विवेक विश्वकर्मा के बैंक खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। वहीं, प्रभु विश्वकर्मा के माध्यम से नौ लाख रुपए उर्मिला पांडेय को दिए गए। इस तरह कुल 15 लाख रुपए आरोपियों ने प्राप्त किए।

रजिस्ट्री के नाम पर लगातार टालते रहे

सुषमा गुप्ता का आरोप है कि कई बार रजिस्ट्री कराने के लिए कहने पर प्रभु विश्वकर्मा और उर्मिला पांडेय ने दस्तावेज तैयार होने का हवाला देकर मामला टाल दिया। एक बार उन्हें रजिस्ट्रार कार्यालय भी बुलाया गया, लेकिन कागजात पूरे नहीं होने की बात कहकर वापस भेज दिया गया।

रजिस्ट्रार कार्यालय में खुली सच्चाई

बाद में सुषमा गुप्ता ने स्वयं रजिस्ट्रार कार्यालय जाकर जानकारी ली। वहां पता चला कि संबंधित जमीन की रजिस्ट्री के लिए कोई दस्तावेज प्रस्तुत ही नहीं किए गए थे। इसके बाद उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे।

पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर प्रभु विश्वकर्मा और उर्मिला पांडेय ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान होकर उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

शिकायत की जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने प्रभु विश्वकर्मा, उर्मिला पांडेय और विकेश विश्वकर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5) और 318(4) के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए

शेयर करेबोले- अब नया पड़ाव; 2020 में कप्तानी की, मेलबर्न में सेंचुरी, सीरीज 2-1 से जीते इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 30 जुलाई 2026। भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 खेल […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च