स्कॉर्पियो से आए हमलावरों का तांडव, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, छावनी में तब्दील गांव

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बलरामपुर 15 मई 2026। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सादुल्लाह नगर थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को नकाबपोश हमलावरों ने एक पूर्व ग्राम प्रधान एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि परसरामपुर गांव में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को एक शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को कुछ नकाबपोश लोग स्कॉर्पियो गाड़ी से गांव पहुंचे और कथित तौर पर पहले के विवाद को लेकर कुछ ग्रामीणों पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि शोर सुनकर पूर्व ग्राम प्रधान और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राम तेज यादव (56) मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप करने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने यादव पर लाठियों और लोहे की छड़ों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुमार ने कहा, ”हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” उन्होंने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

गलती सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी : राहुल गांधी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दिल्ली 15 मई 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार की गलती की कीमत जनता चुकाएगी। राहुल गांधी ने […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस