बालासोर ट्रेन हादसे के 13 और मृतकों के शव परिजनों को सौंपे गए

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 02 जुलाई 2023। ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में मारे गए 13 और यात्रियों के शव शनिवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गए। इन शवों को एम्स भुवनेश्वर में रखा गया था। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि डीएनए जांच की मदद से जिन 29 शवों की शिनाख्त की गई थी, उनमें से छह शव शुक्रवार को और 13 शव शनिवार को परिजनों को सौंप दिए गए।  अधिकारी के मुताबिक, “डीएनए जांच के नतीजों के आधार पर और एम्स भुवनेश्वर, भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के समन्वय के जरिये बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मारे गए 13 और यात्रियों के शव शनिवार को उनके परिजनों को सौंप दिए गए।” 

अधिकारी के अनुसार, इन 13 शवों में से चार शव को बिहार, आठ शव को पश्चिम बंगाल और एक को झारखंड भेजा गया। उन्होंने बताया कि रेलवे की घोषणा के अनुसार, मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि का भुगतान किया गया है। अधिकारी ने बताया कि एम्स भुवनेश्वर में रखे गए 62 शवों की अभी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Next Post

म्यांमार सैन्य नेतृत्व से सीमा शांति को लेकर वार्ता, प्रिडेटर ड्रोन की बढ़ेगी लीज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जुलाई 2023। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने म्यांमार के शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ सीमा पर शांति बनाए रखने समेत अन्य सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत की है। अरमाने म्यांमार की दो दिन की यात्रा पर गए थे जो शनिवार को खत्म हुई। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल