सचिन तेंदुलकर को हुआ कोरोना, खुद को किया क्वारंटीन, परिवार के सभी लोग निगेटिव

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। सचिन ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। सचिन ने ट्वीट करके बताया कि वह कोरोना से बचाव के लिए हर तरह की सावधानी बरत रहे थे, लेकिन वह आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  उन्होंने बताया कि उनके घर में बाकी सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सचिन ने हाल में ही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लिया था और इंडिया लेजेंड्स की टीम ने फाइनल मैच में श्रीलंका को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। सचिन का प्रदर्शन बल्ले से टूर्नामेंट में बेहद शानदार रहा था। 

सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं खुद की लगातार टेस्टिंग कर रहा था और सभी जरूरी सावधानी बरत रहा था ताकि मैं कोरोना मुझसे दूर रहे। हाला्ंकि, मैं आज हल्के लक्षण होने के बाद पॉजिटिव पाया गया हूं। घर के बाकी सभी लोग कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं खुद को घर में क्वारंटाइन कर रहा हूं और डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी प्रोटोकॉल को भी फॉलो कर रहा हूं। मैं सभी हेल्थ वर्करों को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो मुझे पूरे देशभर से सपोर्ट कर रहे हैं। सभी अपना ध्यान रखें।’ 

रोड वर्ल्ड सेफ्टी सीरीज में सचिन तेंदुलकर के अलावा, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान जैसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारत की टीम ने श्रीलंका को हराया था। फाइनल मैच में युवराज सिंह और यूसुफ पठान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 23 गेंदों में 30 रनों की शानदार पारी खेली थी। भारत की तरफ से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन सचिन के बल्ले से ही निकले थे और उन्होंने सात मैचों में 38 के औसत से 233 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में सचिन के अलावा, ब्रायन लारा, केविन पीटरसन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था। 

Leave a Reply

Next Post

बिहार मेंं सरकार की नई पहल, सरकारी कमर्चारियों को बच्चे के जन्म पर मिलेगी फ्री मेडिकल सेवा, सरकार उठाएगी पूरा खर्च - स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 27 मार्च 2021। बिहार में सरकारी कर्मचारियों को होली पर मिला तोहफा। सरकार की नई पहल अब सरकारी कर्मचारी या अधिकारी के घर अगर बच्चा होता है तो प्रसव पर होने वाले चिकत्सकीय खर्च स्वास्थ्य विभाग उठाएगा। प्रदेश की आम जनता के साथ सरकारी कर्मी […]

You May Like

'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट