टेनिस टूर्नामेंट: ज्वेरेव तीन साल बाद फिर बने चैंपियन, फाइनल में बेरेटिनी को दी मात

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 मई 2021। दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने तीन साल बाद फिर से मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। ज्वेरेव ने फाइनल में नौवें नंबर के इटली के मैटियो बेरेटिनी के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 6-7, 6-4, 6-3 से जीत दर्ज कर इस सत्र की दूसरी ट्रॉफी जीती। ज्वेरेव ने अपने खिताबी सफर में शीर्ष दस में शुमार तीन खिलाड़ियों को मात दी।

इनमें दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी राफेल नडाल, नंबर चार डोमिनिक थिएम और नंबर दस बेरेटिनी शामिल रहे। इससे पहले ज्वेरेव ने मैक्सिको ओपन जीता था। चौबीस वर्षीय ज्वेरेव का यह मैड्रिड में दूसरा खिताब है, इससे पहले वह 2018 में यहां चैंपियन बने थे। ज्वेरेव ने तीन साल मास्टर्स 1000 ट्रॉफी जीती जोकि उनके कॅरिअर का चौथा खिताब है। वहीं मैड्रिड में यह उनकी 17 मैचों में 15वीं जीत है। उन्होंने यहां सिर्फ दो मैच हारे हैं। यह लगातार चौथा मास्टर्स 1000 फाइनल है जो 1995 या उसके बाद पैदा हुए खिलाड़ियों के बीच खेला गया। 

Leave a Reply

Next Post

सोहा अली खान बोलीं- अमेजिंग बहन बनेगी इनाया,तैमूर के अलावा सैफ-करीना के नन्हे शहजादे संग ऐसे आती है पेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सोहा अली खान इन दिनों भले ही बॉलीवुड से दूर हैं हालांकि वह किसी न किसी वजह से खबरों में रहती हैं। सोहा अक्सर अपनी बेटी इनाया नौमी केमू संग अपनी फोटो शेयर करती हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर अपनी बेटी की तारीफ मीडिया […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक