जालंधर में स्कूलों को उड़ाने की धमकी: KMV की प्रिंसिपल को आई, खाली करवाए गए स्कूल; डीसी बोले-पैनिक न करें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जालंधर 15 दिसंबर 2025। जालंधर में केएमवी स्कूल की प्रिंसिपल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी भरा ई-मेल/कॉल मिलने के बाद तुरंत स्कूल को खाली करवा दिया गया, जिससे स्कूल प्रशासन और अभिभावकों में हड़कंप मच गया।  वहीं डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें सभी मेल फेक लग रहे है, लेकिन फिर भी ईमेल की गहनता से जांच की जा रही है। अभी तक कहीं से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

माैके पर पहुंचा पुलिस बल

मिली जानकारी के अनुसार, धमकी मिलने की सूचना प्रिंसिपल ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्कूल परिसर की सुरक्षा घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। एहतियातन छात्रों को समय से पहले छुट्टी देकर अभिभावकों को बच्चों को लेने के लिए बुलाया गया। 

कई अन्य स्कूलों को भी मिली धमकी

अभिभावकों ने बताया कि उन्हें स्कूल से फोन और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए सूचना दी गई कि इमरजेंसी के कारण छुट्टी कर दी गई है और वे बच्चों को तुरंत ले जाएं, जबकि सामान्य तौर पर छुट्टी का समय दोपहर 2:30 बजे होता है। मौके पर पहुंचे एसीपी ने बताया कि प्रिंसिपल को ई-मेल के जरिए स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य स्कूलों को भी इसी तरह के मेल मिलने की सूचना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम भी मौके पर पहुंच गई है और धमकी भेजने वाले की पहचान के लिए जांच जारी है। वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है कि सोढल एरिया में दो और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। केएमवी के बाद शिव ज्योति और सेंट जोसेफ स्कूल को भी खाली करवाया गया है। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर कुछ देर में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी देंगे।  

पुलिस के मुताबिक आईवीवाई वर्ल्ड स्कूल को भी बम से उड़ने की धमकी मिली है। पुलिस ने सभी स्कूलों को खाली करवा दिया है और बैरिकेटिंग कर बम निरोधक दस्ता तलाशी ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक एपीजे स्कूल के साथ मेयर वर्ल्ड स्कूल में भी छुट्टी कर दी गई है। स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर बच्चों को घर भेज दिया। दो दिन पहले अमृतसर में भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 

पैनिक करने की जरूरत नहीं 

कई स्कूलों को बम से उड़ने की धमकियों के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर के 10 से 11 स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले थे। इसके बाद स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। वहीं कुछ स्कूलों में कल छुट्टी की चर्चा पर डीसी ने कहा कि अभी तक कल स्कूलों में छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। शाम तक मामले की जांच के बाद आदेश जारी कर दिए जाएगे। 

दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि साइबर सेल की टीम 10 से 11 स्कूलों में मिली थ्रेट कॉल की जांच कर रही है। सीपी ने कहा कि उन्हें सभी मेल फेक लग रहे है, लेकिन फिर भी ईमेल की गहनता से जांच की जा रही है। अभी तक कहीं से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। जिन स्कूलों को मेल नहीं आई, वहां भी स्कूल मैनेजमेंट को कहा गया है कि वह सावधानी बरतें। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सभी स्कूलों की तलाशी ली जा रही है। देर शाम तक सभी स्कूलों की छानबीन पूरी हो जाएगी। किसी को भी पैनिक करने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

वायु प्रदूषण विरोधी कानून पर पुनर्विचार और NGT को नयी जिंदगी देने की जरूरत: कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 दिसंबर 2025। कांग्रेस ने दिल्ली और कई अन्य शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति पर चिंता जताते हुए सोमवार को कहा कि सिर्फ सर्दियों के कुछ महीनों के बजाय पूरे साल ठोस कदम उठाने की जरूरत है तथा 1981 के वायु प्रदूषण […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल