यूपीआई पर शुल्क लगाने का कांग्रेस विरोध करती है – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 20 सितंबर 2026। यूपीआई पर शुल्क जनता की जेब पर सीधा डाका है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस यूपीआई को देश की डिजिटल क्रांति की पहचान बताकर प्रचारित किया गया। मोदी सरकार ने लोगों को ऑनलाइन लेने-देने की आदत लगाई गयी, आज उसी के इस्तेमाल पर आम जनता से लगभग 85 हजार करोड़ रू. से अधिक सालाना वसूलने की तैयारी में है। मोदी सरकार ने पहले जनता को कैशलेस भुगतान की ओर धकेला, अब उसी व्यवस्था को कमाई का जरिया बनाने की कोशिश हो रही है। देश का छोटा दुकानदार दिनभर में दर्जनों डिजिटल भुगतान करता है। यदि हर लेनदेन पर शुल्क लगा तो इसका सीधा असर उसके मुनाफे और आम उपभोक्ता की जेब पर पड़ेगा। दुकानदार तो मजबूरी के ग्राहक से वूसली करेगा। कांग्रेस, यूपीआई शुल्क का विरोध करती है तथा सरकार से इसको वापस लेने की मांग करती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने यूपीआई लेनदेन पर किसी भी प्रकार का शुल्क लगाने को लेकर केंद्र सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। यूपीआई आज देश के करोड़ों लोगों के रोजमर्रा के लेनदेन का सबसे आसान और सुविधाजनक माध्यम बन चुका है। ऐसे में डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की कोई भी कोशिश सीधे आम जनता की जेब पर बोझ डालेगी।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छोटे दुकानदार, किसान, मजदूर, कर्मचारी, विद्यार्थी और मध्यम वर्ग के लोग आज चाय-पान से लेकर किराना, दवा, यात्रा और अन्य आवश्यक वस्तुओं तक के भुगतान यूपीआई से कर रहे हैं। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बाद यदि उसी सुविधा पर शुल्क लगाया जाता है तो इसका सबसे अधिक असर छोटे लेनदेन करने वाले आम नागरिकों पर पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि  NPCI के आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2026 में यूपीआई पर लगभग 24.51 अरब लेनदेन हुए, जिनका कुल मूल्य करीब 29.82 लाख करोड़ रू. रहा। इससे स्पष्ट है कि यूपीआई अब भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा “जनता पहले ही महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते घरेलू खर्च से परेशान है। अब उसके रोजमर्रा के डिजिटल भुगतान पर भी शुल्क लगाने की कोशिश की गई तो यह आम आदमी की जेब पर सीधा हमला होगा।”

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार से मांग की कि यूपीआई को सामान्य नागरिक के लिए सरल, सस्ता और शुल्क-मुक्त डिजिटल भुगतान माध्यम बनाए रखा जाए तथा किसी भी प्रकार का नया उपभोक्ता शुल्क लगाने की योजना पर तत्काल स्पष्टीकरण दिया जाए। स्पष्ट चेतावनी है जनता की जेब पर नया बोझ डालने की कोई भी कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

धान उपार्जन बना भ्रष्टाचार का कटोरा, भाजपा सरकार की दुर्भावना से सड़ रहा अन्न, कस्टम मिलिंग में भारी गड़बड़ी -कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 20 सितंबर 2026। समर्थन मूल्य पर खरीदे गए करोड़ों के धान की बर्बादी और सरकार के चहेते चंद राइस मिलरों से सांठगांठ कर कस्टम मिलिंग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में […]

You May Like

आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, 35 मिनट भरीं राेमांचक उड़ानें....|....सेवा संकल्प माह की हवा दो दिन में निकल गई - कांग्रेस....|....धान उपार्जन बना भ्रष्टाचार का कटोरा, भाजपा सरकार की दुर्भावना से सड़ रहा अन्न, कस्टम मिलिंग में भारी गड़बड़ी -कांग्रेस....|....यूपीआई पर शुल्क लगाने का कांग्रेस विरोध करती है - कांग्रेस....|....21 सितंबर से छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल....|....नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश....|....बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट....|....सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप....|....सालभर में ही धंस गया रेलवे अंडरब्रिज....|....मुखिया के घर मिला अवैध हथियारों का जखीरा, दो पिस्टल समेत चार हथियार बरामद; दो गिरफ्तार