एसआई की बेटी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी पापा, मैं कुछ नहीं कर पाई

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

भिलाई, छत्तीसगढ़। भिलाई सेक्टर-4 निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अपने दोस्त की आत्महत्या से काफी दुखी थी। युवती ने मौके पर सुसाइड नोट भी छोड़ रखा था जिसमें लिखा है-सॉरी पापा मैं कुछ नहीं कर पाई। बता दें मृतक पीएचक्यू रायपुर में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर की बेटी थी।

गुरुवार देर रात सेक्टर-4 निवास में युवती ने फांसी लगी ली। शुक्रवार सुबह युवती कमरे से बाहर नहीं आई तो पिता दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। मौके पर युवती फांसी पर झुलती मिली। युवती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने का जिक्र किया है। मृतक के पिता के मुताबिक बेटी के बचपन के एक दोस्त ने हफ्तेभर पहले खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद से उनकी बेटी काफी दुखी और परेशान थी।

भिलाई नगर टीआई राजेश बांगडे ने बताया कि गुरुवार को युवती की शादी के लिए लड़के वाले देखने आए थे। लेकिन दोनों बेटी और पिता को रिश्ता मंजूर नहीं था। रिश्ते वालों के जाने के बाद सभी ने एक साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात बेटी ने सुसाइड कर ली।

Leave a Reply

Next Post

बदमाशों ने एक ही दुकान में तीन बार दिया चोरी की घटना को अंजाम

शेयर करेकेशकाल। शहर के एक मोबाईल दुकान में चोरों ने ढेड़ माह के अंदर तीन बार चोरी को अंजाम दिया। लगातार हुई इस घटना से केशकाल पुलिस में हड़कंप मच गया। तीनों बार चोरों ने अलग-अलग तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस बार तीन चोरों का सीसीटीवी कैमरा […]

You May Like

21 सितंबर से छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल....|....नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश....|....बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट....|....सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप....|....सालभर में ही धंस गया रेलवे अंडरब्रिज....|....मुखिया के घर मिला अवैध हथियारों का जखीरा, दो पिस्टल समेत चार हथियार बरामद; दो गिरफ्तार....|....मोती नगर में सिलिंडर धमाके से मकान में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत....|....उरई-बारा हाईवे 2,440 करोड़ में होगा छह लेन, 4 नवंबर को खुलेंगे टेंडर....|....किसानों को मिलेगी मुफ्त बीज मिनी किट....|....लखनऊ के ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर नहीं पहुंच रहे आवेदक