स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने दी शुभकामनाएं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर,14 अगस्त 2020सुश्री अनुसुईया उइके ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देशवासियोंसेना के जवानों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेशमें कहा है कि 15 अगस्त 1947 को आज ही के दिन हमारा देश गुलामी से मुक्त हुआ था और स्वतंत्रताकी ताजी हवा में सांस ली थी। अनेक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समर्पणत्याग और बलिदान से देश को आजादी मिली। मैं इस अवसर पर उन समस्त महापुरूषों को नमन करती हूं। इस आजादीको अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमारे सेना के जवानों और पुलिस कर्मियों ने भी अपनी शहादत दी है। मैं उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और नमन करती हूं।

राज्यपाल ने कहा कि आजादी के इस पावन पर्व पर देश को कोरोना वायरस तथा विघटनकारी तत्वों सेमुक्ति दिलाने का संकल्प लें।आधुनिक तकनीक और स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा कर एक ऐसे भारत का निर्माण करें जो पूरे विश्व का नेतृत्व करे। साथ ही मैं नई  पीढ़ी से आह्वान करती हूं कि इस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा भारत की एकता और अखण्डता को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायें।

Leave a Reply

Next Post

आदिवासी उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों को दैनिक भास्कर ने सराहा : समूह डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 14 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों के उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों की दैनिक भास्कर समूह ने सराहना की है। समूह के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को लिखे पत्र में कहा है- […]

You May Like

ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े