आदिवासी उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों को दैनिक भास्कर ने सराहा : समूह डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 14 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आदिवासियों के उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों की दैनिक भास्कर समूह ने सराहना की है। समूह के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को लिखे पत्र में कहा है- विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आपकी सरकार ने आदिवासियों के उत्थान के लिए जो महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, वे सराहनीय हैं। कोरोना महामारी के चलते गरीब आदिवासियों की आजीविका भी प्रभावित हुई है। उनके द्वारा निर्मित कलाकृतियों एवं अन्य सामानों की बिक्री में कमी आई है। आपकी सरकार की सार्थक पहल से आदिवासियों की आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा, जिसके लिए मैं दैनिक भास्कर परिवार की ओर से साधुवाद देता हूं। समाचार-पत्र के स्थानीय संपादक शिव दुबे तथा समूह के बिजनेस हेड देवेश सिंह ने श्री अग्रवाल का यह पत्र मुख्यमंत्री से उनके निवास में मुलाकात कर सौंपा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पत्र के लिए श्री अग्रवाल, श्री दुबे तथा श्री सिंह सहित पूरे दैनिक भास्कर परिवार को धन्यवाद कहा है।

Leave a Reply

Next Post

राज्य उच्चस्तरीय समिति ने वृद्धाश्रम, घरौंदा और दिव्यांग केन्द्र का किया निरीक्षण : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 14 अगस्त 2020। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ में बुर्जुगों, दिव्यांगों और मानसिक मंदता से ग्रसित लोगों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समाज कल्याण श्रीमती अनिला भेंडिया के निर्देश पर राज्य उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। राज्य उच्चस्तरीय […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल