बेमौसम बारिश से निराश हुए किसान, 40 प्रतिशत फसल खराब होने की आशंका

indiareporterlive
शेयर करे

बदली के कारण से और बारिश के कारण धान के पौधे में कटवा, कीट प्रकोप, जैसे बीमारी भी अधिक लगेगी. बारिश थम भी जाए तो भी इन फसलों को उठाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तिल्दा नेवरा: अंचल में हो रही बेमौसम बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. फसल पककर तैयार हो चुकी है, कई स्थानों पर फसले काटने की तैयारी है. ऐसे में बेमौसम बारिश की वजह से फसल अब पानी में डूब गई है. किसानों के मुताबिक करीब 30 से 40 फीसदी फसलों के खराब होने का अनुमान है. किसानों को मौसम ने इस बार धान बोने के पहले परेशानी में डाला था और अब फसल पककर तैयार होने के बाद एक बार फिर से बारिश की वजह से परेशानी से जूझ रहे हैं. किसानों के अनुसार इस बारिश से धान की फसल को नुकसान पहुंचेगा. पानी कम होने के कारण पहले ही लगभग 20 फीसदी फसल चौपट हो चुकी है अब फसल पकने पर हो रही बारिश ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी है. किसानों का कहना है कि यह पानी बंद नहीं हुआ तो 30 से 40 फीसदी नुकसान की संभावना है.
खेतों में ही गिर पानी में डूब गई है फसल
सप्ताह भर पहले धान की जो फसल खेतों में लहलहा रही थी, वह बारिश और तेज हवाएं के कारण खेतों में गिर गई है. बालियां जमीन पर गिरकर पानी में डूबी हुई है. किसानों का कहना है कि ऐसे में धान पकने से पहले ही फूलकर खराब हो रहे हैं. ऐसे हालत में धान में बदरा की मात्रा अधिक होगी, और धान की वजन में कमी आएगी. बदली के कारण से और बारिश के कारण धान के पौधे में कटवा, कीट प्रकोप, जैसे बीमारी भी अधिक लगेगी. बारिश थम भी जाए तो भी इन फसलों को उठाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है. गीली जमीन से फसलों को उठाना और उन्हें काटने में भी परेशानी होगी.

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए मनोहर लाल खट्टर, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

शेयर करेइससे पहले बीजेपी ने शुक्रवार को जेजेपी के साथ गठबंधन कर लिया जिसने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें जीती हैं. उप मुख्यमंत्री जेजेपी से होगा . चंडीगढ़: हरियाणा के निर्वतमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर  बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए हैं. बैठक में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बतौर पर्यवेक्षक […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस