बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए मनोहर लाल खट्टर, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

indiareporterlive
शेयर करे

इससे पहले बीजेपी ने शुक्रवार को जेजेपी के साथ गठबंधन कर लिया जिसने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें जीती हैं. उप मुख्यमंत्री जेजेपी से होगा .

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़: हरियाणा के निर्वतमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर  बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए हैं. बैठक में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बतौर पर्यवेक्षक बैठक में मौजूद थे. खट्टर अब राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.  

सूत्रों के मुताबिक मनोहर लाल खट्टर दिवाली के दिन दोपहर 2 बजे सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. उनके साथ ही डिप्टी सीएम पद के  लिए शपथ ग्रहण होगा. इस पद के लिए जेजेपी नेता नैना चौटाला का नाम चर्चाओं में है. सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों के शपथग्रहण समारोह को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है. मंत्रियों का शपथग्रहण समारोह बाद में हो सकता है. 

इससे पहले बीजेपी  ने शुक्रवार को जेजेपी के साथ गठबंधन कर लिया जिसने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीटें जीती हैं. उप मुख्यमंत्री जेजेपी से होगा . बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा से और उपमुख्यमंत्री क्षेत्रीय दल जेजेपी से होगा.

शाह ने कहा,‘हरियाणा में वोटरों के जनादेश के साथ जाते हुए दोनों पार्टियों ने फैसला किया है कि बीजेपी और जेजपी साथ मिलकर सरकार बनाएंगी. मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा जबकि उप मुख्यमंत्री जेजेपी से होगा.’ उन्होंने कहा कि गठबंधन जनादेश की ‘‘भावना’’ के अनुरूप है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाह और चौटाला के अलावा खट्टर और भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे. 

बता दें गुरुवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना में बीजेपी को 40 सीटें मिलने के बाद से ही पार्टी के शीर्ष नेता सक्रिय हो गए थे. बीजेपी के सीटों का आंकड़ा बहुमत से 6 कम रह गया था. सात निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा को समर्थन की घोषणा की है

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार से की मांग- भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को मिले भारत रत्न

शेयर करे नई दिल्ली : कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी नेता भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के लिए भारत रत्न की मांग की है. मनीष तिवारी ने भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग उस समय उठाई है जब बीजेपी ने विनायक दामोदर सावरकर को भारत […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं