कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार से की मांग- भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को मिले भारत रत्न

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी नेता भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के लिए भारत रत्न की मांग की है. मनीष तिवारी ने भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग उस समय उठाई है जब बीजेपी ने विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने के लिए मुहिम चला रखी है. महाराष्ट्र बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो वे केंद्र से वीर सावरकर को भारत रत्न देने की अपील करेंगे.

मनीष तिवारी ने कहा है कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने अपने क्रांतिकारी विचारों और ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ संघर्षों से भारत की पूरी एक पीढ़ी को प्रभावित किया है. उन्होंने कहा है कि आगामी 26 जनवरी 2020 को इन तीनों को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए.

अभी हाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने हिंदू विचारक सावरकर को कुशल व्यक्ति बताया था और कहा था कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी भूमिका निभाई थी और जो देश के लिए जेल गए. उन्होंने कहा, व्यक्तिगत तौर पर मैं सावरकर की विचारधारा से सहमत नहीं हूं लेकिन इससे इस तथ्य पर कोई असर नहीं पड़ता कि वे एक कुशल व्यक्ति थे. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया, दलितों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और देश के लिए जेल गए.

Leave a Reply

Next Post

ड्यूटी खत्म कर कर्मचारी झूल गया फांसी के फंदे पर, सहकर्मी बोले- कर्ज से था परेशान

शेयर करेदुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र के बीबीएम डिपार्टमेंट में फिटर का काम करने वाले ठेका कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आज सुबह उसकी लाश देखकर अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक कर्ज और आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। ड्यूटी खत्म कर लगाई […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस