ओडिशा में राजनीतिक तनाव बढ़ा, पीएम मोदी की टिप्पणी के बाद कांग्रेस, बीजद और भाजपा में तीखी नोकझोंक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 01 दिसंबर 2024। ओडिशा में पीएम नरेंद्र मोदी के विपक्ष पर निशाना साधने के मामले में राज्य की राजीनीति में जबरदस्त गर्माहट देखने है। जहां भाजपा, बीजद और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज होती हुई दिख रही है। ये बयान बाजी पीएम मोदी के शुकवार कांग्रेस और बीजद पर आरोप के बाद शुरू हुई। जहां पीएम ने विपक्षी दलों पर देश के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया  था, जिसके जवाब में बीजद के नेता प्रसन्ना आचार्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच महीनों में केवल इमारतों का रंग बदला और बीजद की 22 योजनाओं के नाम बदल दिए। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के बयानों में विरोधाभास की ओर इशारा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पहले बीजद और नवीन पटनायक की सराहना करते थे, लेकिन अब वही आरोप लगा रहे हैं। आचार्य ने यह भी कहा कि ओडिशा को मिली केंद्रीय सहायता कोई उपकार नहीं है, बल्कि संघीय व्यवस्था के तहत मिल रही है। 

भाजपा ने किया पलटवार

बीजद नेता के आरोप पर भाजपा नेता सुरेश पुजारी ने पल आचार्य के आरोपों को नकारते हुए कहा कि मोदी सरकार ने ओडिशा को वित्तीय लाभ दिया है, खासकर खनन और रेलवे के क्षेत्र में। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने यूपीए सरकार की तुलना में रेलवे के लिए ज्यादा फंड आवंटित किया है। वहीं राज्य के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कांग्रेस को भारत विरोधी बताया और कहा कि कांग्रेस ने देश के खिलाफ बोलकर खुद को कमजोर कर लिया है। 

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर लगाया गुमराह करने का आरोप

कांग्रेस नेता जयदेव जेना ने प्रधानमंत्री पर ओडिशा के लोगों को विकास के झूठे वादों से गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच महीनों में कुछ खास काम नहीं किया। उन्होंने तीन आदिवासी महिलाओं की भूख से मौत का उदाहरण दिया और कहा कि इससे ओडिशा का नाम दुनिया भर में खराब हुआ है।

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

इसके साथ ही कांग्रेस के युवा नेताओं ने मोदी और अमित शाह के ओडिशा दौरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के बढ़ते मामलों पर नारेबाजी की। 

Leave a Reply

Next Post

'मातृ मृत्यु के आंकड़े छिपा रही राज्य सरकार', करंदलाजे बोलीं- स्वास्थ्य मंत्री राव के खिलाफ हो जांच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 नवंबर 2024। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने शनिवार को कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार पर बल्लारी जिले में मातृ मृत्यु के वास्तविक आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया। इस दौरान करंदलाजे ने कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव के खिलाफ […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं