पोषण अभियान के तहत कृषक महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 18 सितम्बर 2020। पोषण अभियान अंतर्गत कृषक महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पोषण स्तर में सुधार के लिए पोषण वाटिका, बायो फाॅर्टिफाईड किस्में व पोषण थाली के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान कर सब्जी बीज किट का वितरण किया गया।

पोषण-संवेदी कृषि संसाधन एवं नवोन्मेषण (नारी) कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में उपस्थित वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डाॅ. एस.पी. सिंह ने स्वच्छता को स्वास्थ्य का आधार बताते हुए जल में घुलनशील विटामिन तथा वसा में घुलनशील विटामिन के स्त्रोत की जानकारी दी। केन्द्र की सस्य वैज्ञानिक श्रीमती शिल्पा कौशिक ने पोषण का महत्व बताया। डाॅ. निवेदिता पाठक ने कृषक महिलाओं को वर्ष भर पोषक सब्जी उत्पादन हेतु लेआउट, पोषण वाटिका के मुख्य तत्व, वाटिका की तैयारी, बीजोपचार की जानकारी के साथ बायो फाॅर्टिफाईड धान, गेंहूॅं, सब्जियों व फलों के किस्मों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि ये किस्में कुपोषण दूर करने में सहायक होंगी। डाॅ. श्रीमती अंजुली मिश्रा ने पोषण का महत्व बताते हुए आहार के छः समूहों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। डायरिया व एनीमिया जैसे रोगों से बचने के उपाय तथा आहार आयोजन की जानकारी प्रदान की।

इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलासपुर के जयंत साहू, श्रीमती सुशीला ओहदार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

गूगल ने पॉलिसी वायलेशन का हवाला देते हुए प्ले स्टोर से पेटीएम ऐप को हटाया

शेयर करेगैरकानूनी तरीके से ऑनलाइन कसीनो चलाया जा रहा था पेटीएम का गेमिंग ऐप भी गूगल ने ऐप स्टोर से हटा लिया था.. पेटीएम ने कहा यूज़र्स के पैसे सेफ़ हैं और मोबाइल में ये ऐप काम करता रहेगा इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 सितंबर 2020। गूगल ने पेटीएम […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर