शासकीय विभाग में वर्चुअल और विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो सकेगी बैठक : सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 7 सितंबर 2020। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर सभी शासकीय विभागों को सामान्य रूप से बैठकों तथा किसी प्रकार के सार्वजनिक आयोजन नहीं करने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिए गए हैं। अत्यावश्यक और अपरिहार्य परिस्थितियो में शासकीय विभागों द्वारा वर्चुअल और विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया जा सकता है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार शासकीय विभागों में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सामान्य रूप से बैठकों का आयोजन नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। अत्यावश्यक एवं अपरिहार्य परिस्थितियों में विकल्प के तौर पर वर्चुअल बैठकों अथवा विडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से बैठकों का आयोजन किया जाए। इसके अलावा किसी भी प्रकार के भीड़-भाड अथवा जनसमूह वाले सार्वजनिक आयोजन नहीं करने तथा शासकीय कार्यालयों में सोशल-फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए सेनेटाइजेशन तथा कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री सहायता कोष से कोरोना संक्रमण रोकथाम और बचाव के लिए 5 करोड़ रूपए की सहायता राशि जारी

शेयर करेरायपुर को दो करोड़, दुर्ग और बिलासपुर को एक-एक करोड़, राजनांदगांव और रायगढ़ को 50-50 लाख रूपए की राशि इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 07 सितंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के कार्यो में तेजी लाने के लिए पांच जिलों के कलेक्टरों […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग