जल-जीवन मिशन के तहत सोलर पंप, घरेलू कनेक्शन और पानी टंकी निर्माण के लिए 5.19 करोड़ रूपए मंजूर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 1 अक्टूबर 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की पहल पर आरंग विकासखण्ड के विभिन्न गांवों में घरेलू कनेक्शन, सोलर पंप और दस हजार लीटर पानी की क्षमता वाली टंकी निर्माण सहित 853 विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ 19 लाख 48 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति जल-जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत प्रदान की गई है। इस आशय के आदेश संबंधित ग्राम पंचायतों को भेज दिए गए हैं। इन कार्यों की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों में मंत्री डॉ. डहरिया और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जल-जीवन मिशन के तहत आरंग विकासखण्ड के ग्राम खपरी (गिधवा) में 126 कार्यों के लिए 75 लाख 6 हजार रूपए, बोहारडीह में 121 कार्यों के लिए 49 लाख 75 हजार रूपए, हरदीडीह (क) में 42 कार्यों के लिए 26 लाख 11 हजार रूपए, खपरी (नवागांव) में 94 कार्यों के लिए 49 लाख 53 हजार रूपए, बनरसी में 75 कार्यों के लिए 49 लाख 69 हजार रूपए, तोड़गांव में 71 कार्यों के लिए 49 लाख 77 हजार रूपए, बरौदा में 60 कार्यों के लिए 44 लाख 81 हजार रूपए और कठिया में 62 कार्यों के लिए 27 लाख 95 हजार रूपए की मंजूरी दी गई है। इसी तरह आरंग विकासखण्ड के ही ग्राम कुण्डा (टेकारी) में 29 कार्यों के लिए 25 लाख 45 हजार रूपए, सोमपैरी (देवदा) में 77 कार्यों के लिए 49 लाख 92 हजार रूपए, करहीडीह (मालीडीह) में 27 कार्यों के लिए 24 लाख 87 हजार रूपए और धौवभट्ठी में 69 कार्यों के लिए 46 लाख 17 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Next Post

महात्मा गांधी की 151वीं जयंती, पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 अक्टूबर 2020। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 151वीं जयंती है। भारतीय इतिहास में बापू नाम सबसे प्रेरणादायक महापुरूषों में शुमार है। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐसे में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग