असम में बाढ़ से दस जिलों के 6.25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, पांच की मौत; 577 गांव जलमग्न

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहाटी 04 जून 2024। बाढ़ प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य असम में सोमवार को पांच और लोगों की मौत हो गई। राज्य के 10 जिलों में 6.25 लाख से अधिक लोग अभी बाढ़ की चपेट में हैं। एक अधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, कछार जिले के सोनई में तीन लोगों और सिलचर राजस्व सर्किल में एक व्यक्ति की बाढ़ के कारण मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कछार, धेमाजी, डिब्रूगढ़, दीमा हसाओ, हैलाकांडी, होजई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, मोरीगांव और नगांव जिलों में बाढ़ के कारण 6,25,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। इसमें कहा गया है कि नगांव सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां 3.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद कछार में 1.36 से ज्यादा लोग और होजई में 90 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। रविवार तक राज्य के दस जिलों में करीब 5.35 लाख लोग प्रभावित थे।

प्रशासन छह जिलों में 191 शिविर चला रहा है। जहां 36,741 लोगों ने शरण ली है। 108 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक अभी 577 गांव जलमग्न हैं और 6023.18 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।कछार, नगांव, डिब्रूगढ़, दीमा हसाओ, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, करीमगंज में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे भी क्षतिग्रस्त हो गए। वर्तमान में कोपिली और कुशियारा नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

फ्लिपकार्ट की बिग एंड ऑफ सीजन सेल 2024 ने सजाया सबसे बड़े फैशन उत्सव का मंच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ अनिल बेदाग बेंगलुरु/मुंबई 04 जून 2024। भारत के स्वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने अपनी बहुप्रतीक्षित ‘बिग एंड ऑफ सीजन सेल’(बिग एओस) को 1 जून, 2024 से शुरू करने की घोषणा की है। फैशन के सबसे बड़े उत्‍सव में से एक का मंच तैयार करने के […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़