ट्रंप की टैरिफ हथियारकरण नीति पर पी चिदंबरम का हमला, भारत के व्यापारिक फायदे पर उठाए सवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 फरवरी 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  पर टैरिफ को हथियार की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह कदम वैश्विक व्यापार व्यवस्था के खिलाफ है और इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए। चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं है कि ट्रंप अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फिर से टैरिफ लागू करने के रास्ते तलाश रहे हैं। दरअसल, संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2 अप्रैल 2025 को घोषित तथाकथित ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ को निरस्त कर दिया था।

टैरिफ से भारत के निर्यात को नुकसान
चिदंबरम ने सवाल उठाया कि क्या सरकार समर्थक टिप्पणीकार यह समझते हैं कि इन टैरिफ ने वैश्विक व्यापार को बुरी तरह बाधित किया और नियम-आधारित व्यापार प्रणाली के खिलाफ काम किया। उन्होंने कहा कि इन कदमों से भारत के अमेरिका को होने वाले निर्यात पर सीधा असर पड़ा है। उनका कहना था कि सभी देशों ने ट्रंप के इस कदम को टैरिफ का हथियारकरण बताया था। अब अदालत के फैसले के बाद अन्य कानूनी प्रावधानों के जरिए टैरिफ लागू करने की कोशिश भी उसी नीति का हिस्सा है।

भारत-अमेरिका समझौते पर भी सवाल
हाल ही में ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बयान दिया था कि कुछ नहीं बदलता और भारत को टैरिफ देना होगा, जबकि अमेरिका को नहीं। इस पर चिदंबरम ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या यही वह पारस्परिकता है, जिसका वादा 2 फरवरी 2026 के संयुक्त बयान में किया गया था? उन्होंने पूछा कि क्या यही वह उपलब्धि है, जिसका जश्न सरकार ने मनाया था?

15% तक बढ़े टैरिफ
ट्रंप ने शनिवार को सभी देशों पर टैरिफ को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की घोषणा की। इससे पहले, अदालत के फैसले के बाद उन्होंने 24 फरवरी से 150 दिनों के लिए भारत समेत सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लागू करने का आदेश दिया था।

Leave a Reply

Next Post

'मन की बात' में बोले पीएम मोदी: AI Summit में भारत की AI में हुई तरक्की और सांस्कृतिक विरासत पर रोशनी डाली

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि हाल ही में देश की राजधानी के भारत मंडपम में हुए इंडिया इम्पैक्ट ग्लोबल AI समिट में दुनिया को AI के क्षेत्र में भारत की अद्भुत क्षमताएं देखने को मिलीं। अपने साप्ताहिक […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय