ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़ 

Indiareporter Live
शेयर करे

पहली हॉरर-कॉमेडी में हंसी का तड़का लगाएंगी ईशा देओल

ईशा देओल की ‘घूंघट’ में छिपा है बड़ा रहस्य

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 जून 2026। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल अपने फिल्मी करियर में एक नया और दिलचस्प अध्याय जोड़ने जा रही हैं। आगामी फिल्म ‘घूंघट’ के जरिए वह पहली बार हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी। निर्देशक राजीव रुईया और निर्माता देवेश कुमार की इस फिल्म में डर, हंसी, रोमांस, फैंटेसी और भावनाओं का ऐसा मिश्रण देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने का वादा करता है।फिल्म को लेकर उत्साहित ईशा देओल कहती हैं, “घूंघट’ मेरे लिए एक बिल्कुल नया जॉनर है। मैंने हॉरर और कॉमेडी दोनों तरह की फिल्में की हैं, लेकिन दोनों का यह संगम बेहद खास और रोमांचक है।” उनका मानना है कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके भीतर एक गहरा सामाजिक और भावनात्मक संदेश भी छिपा है।

रहस्यमयी गांव जांगीपुरा की पृष्ठभूमि पर आधारित इस कहानी में ‘भूरी’ नामक आत्मा का दर्दनाक अतीत पूरे गांव को एक भयावह अभिशाप में जकड़ देता है। ईशा कहती हैं, “इस कहानी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह दर्शकों को हंसाती भी है, डराती भी है और सोचने पर भी मजबूर करती है।” ‘घूंघट’ के जरिए ईशा देओल एक बार फिर साबित करने जा रही हैं कि वे हर नए किरदार और चुनौती को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनाने में विश्वास रखती हैं।

Leave a Reply

Next Post

किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा/बिलासपुर 10 जून 2026। किशोर चंन्द्र पात्र मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी (जमनीपाली) कोरबा को देश की अग्रणी विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख नियुक्त किया गया। इस पदोन्नति के साथ श्री पात्र ने स्टेशन का समस्त नेतृत्व संभाल लिया है। वे […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस