एसईसीएल में “संविधान दिवस” मनाया गया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 25 नवम्बर 2020। एसईसीएल मुख्यालय स्थित प्रांगण में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा में दिनांक 26 नवंबर को मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त) एस.एम. चौधरी, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना, विभिन्न विभागाध्यक्षों व श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर संविधान के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा ने कहा कि 26 नवंबर को हम “संविधान दिवस” के रूप में मनाते हैं। आज ही के दिन सन् 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा हमारे संविधान को अपनाया गया। आज का यह दिन डॉ. अम्बेडकर के सम्मान और उनके द्वारा बनाए गए इस संविधान के महत्व का प्रसार करने के उद्धेश्य से यह दिन ’’संविधान दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है।

इस कार्यक्रम के उपरांत एसईसीएल के कर्मियों ने माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दूरदर्शन पर प्रसारित भारतीय संविधान की प्रस्तावना के वाचन के साथ प्रस्तावना को दोहराया। इस अवसर पर एसईसीएल में संविधान के प्रति निष्ठा एवं आदर का भाव व्याप्त था।

Leave a Reply

Next Post

जगदलपुर के कोपागुड़ा में बनेगा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल : मुख्य सचिव ने निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश

शेयर करेएन.एम.डी.सी. परिक्षेत्र विकास निधि की हाईपावर कमेटी की बैठक सम्पन्न इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 26 नवम्बर 2020। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में एन.एम.डी.सी. परिक्षेत्र विकास निधि हेतु गठित हाईपावर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बस्तर संभाग में एन.एम.डी.सी के […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ