मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अक्टूबर को करेंगे मंत्रालय परिसर में गांधी प्रतिमा का अनावरण

indiareporterlive
शेयर करे

 संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने किया स्थल निरीक्षण

अधिकारियों की बैठक में आवश्यक निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 30 सितम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अक्टूबर को मंत्रालय महानदी परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का वीडियो कान्फ्रंेसिंग के जरिए अनावरण करेंगे। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज मंत्रालय महानदी भवन परिसर में प्रतिमा स्थल का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अमरजीत भगत ने मंत्रालय में आज आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को छत्तीसगढ़ विधानसभा की तर्ज पर मंत्रालय महानदी भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। श्री भगत ने कहा कि प्रतिमा का अनावरण 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर होना निश्चित किया गया है। बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., संचालक अमृत विकास तोपनो सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

बंधक श्रमिक पुनर्वास कोष के लिए राशि आहरित नहीं करने वाले पांच अधिकारियों की वेतन वृद्धि रुकी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 30 सितंबर 2020। राज्य शासन द्वारा बंधक श्रमिक पुनर्वास के लिए वित्तीय वर्ष 2018 -2019 के लिए आवंटित राशि का निर्धारित  समय- सीमा में आहरित नही करने वाले पांच अधिकारियों पर  एक- एक इंक्रीमेंट रोकाने की कार्यवाही की गई है । श्रमायुक्त कार्यालय से इस […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग