सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 12 सितंबर 2026। राजधानी के पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में संचालित कैंटीनों में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराने वाले नए कैंटीन में का इस्तेमाल सैंडविच बनाने में किया जा रहा था, जिसकी इस्तेमाल की अवधि करीब 10 दिन पहले खत्म हो चुकी थी। वहीं, सड़ी प्याज भी मिली। कैंटीन में साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण में भी कमियां मिली हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और कैंटीन में स्वच्छता को लेकर मिली शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने परिसर में निरीक्षण और नमूना कार्रवाई की। नवीन कैंटीन में भोजन तैयार कराने के लिए सेलेब्रेशन इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट कैटरिंग की सेवाएं ली जा रही थीं। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण और भंडारण की व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलीं। टीम को कैंटीन में साफ-सफाई और हाइजीन की उचित व्यवस्था नहीं मिली। खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने में भी लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान सैंडविच बनाने में इस्तेमाल की जा रही ब्रेड की खराब होने की अवधि करीब 10 दिन पहले समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद उसका उपयोग किया जा रहा था। पेयजल के लिए इस्तेमाल हो रही आरओ/वॉटर फिल्ट्रेशन प्रणाली और पानी की गुणवत्ता की भी जांच की गई।

दूसरी कैंटीन में भी मिली कमियां
महाविद्यालय परिसर में अंजने इंटीग्रेटेड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से संचालित दूसरी कैंटीन का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी साफ-सफाई की कमी, खाद्य सामग्री के उचित भंडारण में खामियां और खाद्य निर्माण में लगे कर्मचारियों की निर्धारित स्वच्छ एवं उचित वेशभूषा का पालन नहीं होना पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों कैंटीन संचालकों को सुधार सूचना पत्र जारी कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। 

मटर के आटे और रिफाइंड तेल के नमूने लिए
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए दोनों कैंटीनों में इस्तेमाल हो रहे मटर के आटे और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए हैं। इन्हें खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके निष्कर्षों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप

शेयर करे‘बैगा’ की पीट-पीटकर हत्या; तीन आरोपी गिरफ्तार इंडिया रिपोर्टर लाइव कबीरधाम, 12 सितंबर 2026। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कांदावानी में दशगात्र कार्यक्रम के दौरान जादू-टोना करने के संदेह को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस