मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धमतरी, 12 सितंबर 2026। राजस्व विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया और एक्सपायरी डेट की दवाइयां अधिक संख्या में पाए जाने पर प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कराया गया। मिली जानकारी अनुसार जिले में नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित औषधियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल स्टोर्स एवं औषधि प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने छोटा चौक स्थित मां अंगारमोती मेडिकल स्टोर एवं श्रीसाईं मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी डेट की दवाइयां अधिक संख्या में पाए जाने पर टीम द्वारा गंभीरता से कार्रवाई की गई। औषधियों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा से जुड़े इस प्रकार के मामलों को देखते हुए दोनों प्रतिष्ठानों को तत्काल बंद कराया गया। साथ ही संचालकों को निर्देशित किया गया है कि विभागीय नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने, पाई गई अनियमितताओं में आवश्यक सुधार करने तथा विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त होने तक दोनों प्रतिष्ठानों का संचालन नहीं किया जाए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी डेट की दवाइयों का नियमानुसार निस्तारण अत्यंत आवश्यक है। ऐसी दवाइयों का विक्रय अथवा मरीजों तक पहुंचना गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न कर सकता है। प्रशासन द्वारा औषधि प्रतिष्ठानों में दवाओं के भंडारण, बिक्री एवं अन्य प्रावधानों के पालन की जांच आगे भी जारी रखी जाएगी।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मेडिकल स्टोर्स संचालक यह सुनिश्चित करें कि एक्सपायरी डेट की दवाइयां बिक्री योग्य दवाइयों के साथ न रखी जाएं और औषधियों के भंडारण एवं विक्रय से संबंधित सभी निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन हो। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान गंभीर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग

शेयर करेलोलार्क कुंड में उमड़ेगा आस्था का सैलाब इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी, 12 सितंबर 2026। लोलार्क छठ का पर्व 17 सितंबर को मनाया जाएगा। इस बार सात साल बाद लोलार्क षष्ठी पर सात महायोग बन रहे हैं, जिनमें सिद्धि योग, राजयोग और पांच महापुरुष योग शामिल हैं। इस दिन सुबह […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस