श्रेयस अय्यर की नई पारी: अब बल्ले से नहीं, युवाओं के सपनों से बदलेंगे खेल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 12 सितंबर 2026। भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर अब मैदान के बाहर भी युवा प्रतिभाओं के भविष्य को लेकर एक नई पारी शुरू कर रहे हैं। उन्होंने सिंगापुर मुख्यालय वाली AI-native टैलेंट मोबिलिटी कंपनी Manifest Global में रणनीतिक निवेश किया है। कंपनी करीब 150 से अधिक देशों में हर साल लगभग 5 लाख छात्रों को शिक्षा और करियर के अवसरों से जोड़ने का काम करती है। श्रेयस अय्यर का मानना है कि भारत में प्रतिभा और महत्वाकांक्षा की कोई कमी नहीं है, लेकिन युवाओं को सही समय पर सही मार्गदर्शन मिलना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, “भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है सही समय पर सही दिशा और मार्गदर्शन की।”

अपने अनुभव को याद करते हुए अय्यर ने कहा, “किसी ने मुझ पर तब भरोसा किया था, जब मैंने कुछ हासिल भी नहीं किया था। हर बच्चे को ऐसा एक व्यक्ति चाहिए, लेकिन ज्यादातर बच्चों को वह नहीं मिल पाता।”

Manifest Global के फाउंडर और सीईओ रोहन पसारी ने कहा, “हर छात्र के भीतर महत्वाकांक्षा है और हर देश को आगे बढ़ने के लिए प्रतिभा चाहिए। Manifest इन दोनों को जोड़ने के लिए मौजूद है।” अब श्रेयस अय्यर भारत में छात्रों और परिवारों के बीच Manifest के अभियान का चेहरा भी बनेंगे।

Leave a Reply

Next Post

स्कूली शिक्षा बदहाल सुविधाएं नहीं - कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 12 सितंबर 2026। शिक्षा की गुणवत्ता, बिगड़ते परीक्षा परिमाण और नए शिक्षकों की भर्ती को लेकर सरकार के दावे पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा है कि सरकारी दावें तथ्यहीन हैं, वर्तमान में 260 स्कूल (212 प्राथमिक और 48 […]

You May Like

प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस....|....स्कूली शिक्षा बदहाल सुविधाएं नहीं - कांग्रेस....|....श्रेयस अय्यर की नई पारी: अब बल्ले से नहीं, युवाओं के सपनों से बदलेंगे खेल....|....समीरा रेड्डी का फिटनेस मंत्र: हर दिन है असली वर्कआउट, प्रोटीन बने रोज की आदत....|....मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड