स्कूलों में बच्चों के बैग और डेस्क पर रखी जाएगी पैनी नजर, उदयपुर हिंसा के बाद सरकार का बड़ा कदम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 18 अगस्त 2024। राजस्थान में उदयपुर शहर के एक राजकीय विद्यालय में स्कूली बच्चों के विवाद में चाकूबाजी की घटना को गंभीरता से लेते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशिष मोदी ने शनिवार को जारी निर्देशों में कहा कि विद्यालय में किसी भी प्रकार का धारदार हथियार, नुकीली वस्तुएं आदि लानी निषिद्ध रहेंगी। इसके तहत किसी भी प्रकार के धारदार हथियार जैसे चाकू, छूरी, धारदार कैंची या किसी भी नुकीली वस्तु को विद्यालय में लाना सख्त मना है। ऐसे किसी भी वस्तु का लाना एवं प्रयोग सुरक्षा और अनुशासन के नियमों का उल्लंघन मानते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। आदेश में संस्था प्रधान, शिक्षक और अभिभावकों के दायित्व भी निर्धारित किए हैं। आदेश में कहा कि संस्था प्रधान इसकी उद्घोषणा आदेश के रूप में सूचना पट्ट पर चस्पा करेंगे। साथ ही प्रार्थना सभा में भी इस संबंध में जानकारी देंगे। ऐसे विष्ज्ञय पर अध्यापक-अभिभावक परिषद की बैठक में चर्चा भी की जाएगी।

निदेशक ने आदेश में कहा कि शिक्षक रेण्डमली विद्यार्थियों के बैग, डेस्क और व्यक्तिगत वस्तुओं की नियमित जांच करें। साथ ही विद्यार्थियों में अचानक होने वाले व्यवहारगत परिवर्तन पर भी नजर रखते हुए ऐसे विद्यार्थियों के प्रति शिक्षक अतिरिक्त सावधानी रखते हुए संवेदनशील रहें। निदेशक ने अभिभावकों से भी बच्चों को इन वस्तुओं के खतरों के बारे में जागरूक करने, उनके बैग आदि की समय-समय पर जांच करने, बच्चों के व्यवहार में आने वाले परिवर्तन का ध्यान रखने तथा शिक्षक से नियमित संपर्क में रहते हुए बालक को सही मार्गदर्शन दिए जाने की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Next Post

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों का सम्मान: हॉकी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़, सीएम मान बोले- अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट जल्द

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 अगस्त 2024। पेरिस ओलंपिक में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को आज चंडीगढ़ में सम्मानित किया गया। पंजाब सरकार की तरफ से रविवार को चंडीगढ़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पेरिस ओलंपिक […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक