50 फीसदी क्षमता के साथ 20 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, यह हैं जारी दिशा-निर्देश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 सितम्बर 2021। मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 20 सितंबर से कक्षा पहली से पांचवीं तक के स्कूलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खोलने का फैसला किया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्राथमिक कक्षाओं को खोलने के लिए स्कूलों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है। सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन ठीक से करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों को कोविड-19 के टीके लगवाने के लिए भी कहा गया है।

छात्रावास और बोर्डिंग स्कूल को भी खोलने की मिली अनुमति

स्कूल शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ऑफलाइन कक्षा के लिए उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। अगर कोई माता-पिता बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं, तो वह ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए प्रशासन को ऑनलाइन कक्षाओं को भी जारी रखनी होगा। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं के छात्रावास और बोर्डिंग स्कूल भी 100 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खोले जाएंगे, जबकि कक्षा 11वीं को 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खोला जाएगा।

कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद लिया निर्णय

मंत्री ने कहा कि कोविड -19 मामलों की स्थिति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया। पिछले डेढ़ महीने से पॉजिटिव केस घटकर 0.1% हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट में कमी के बाद ज्यादातर पाबंदियों में ढील दी गई है। एमपी में रोजाना 50,000 से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 131 हैं और सोमवार को केवल 12 लोगों ने सकारात्मक परीक्षण किया है।बता दें कि इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने 1 सितंबर से कक्षा आठवीं से बारहवीं तक की कक्षाएं फिर से शुरू करने का निर्णय लिया था। हालांकि इसे 20 सितंबर तक स्थगित कर दिया था। वहीं उच्च शिक्षा विभाग ने आज से मप्र के कॉलेजों को 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खोलने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Next Post

सिफारिश वाली लिस्ट से ट्रिब्यूनल में नियुक्ति क्यों नहीं की? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 सितम्बर 2021। देश भर के ट्रिब्यूनलों में रिक्तियों को भरने पर विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फिर से फटकार लगाई है। इस बार सुप्रीम कोर्ट ने ‘सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी’ द्वारा अनुशंसित व्यक्तियों (सिफारिश की गई लिस्ट) के बजाय ट्रिब्यूनल में […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग