हर‍ियाणा में AAP पर ही चल गया झाडू, दिग्गजों की रैल‍ियां भी नहीं खुलवा सकीं खाता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हरियाणा 08 अक्टूबर 2024। हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आना शुरू हो गए हैं। राज्‍य की सभी 90 सीटों पर आए शुरुआती रुझानों में भारी पलटवार करते हुए बीजेपी की सरकार बनाती दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस को भारी झटका लग रहा है। 90 सीटों पर आए चुनाव परिणाम रुझानों में आम आदमी पार्टी किसी भी सीट पर आगे नहीं है। आप सभी 88 सीटों पर काफी पीछे चल रही है। ऐसे में पार्टी के सामने राज्‍य में जमानत बचाने लायक वोट पाने की भी चुनौती है।

हालांकि दिल्‍ली और पंजाब में सरकार चला रही अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में भी बड़ा दांव खेला था और 90 में से 88 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन लगता है कि हरियाणा के लोगों को आप रास नहीं आ रही हैबता दें कि विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी को भारी झटका लगा था। किसी भी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को एक भी सीट मिलने का जिक्र नहीं किया गया था। ऐसे में साफ है कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी को कोई नामलेवा नहीं है।

वहीं हरियाणा के अन्‍य क्षेत्रीय दलों की बात करें तो कभी बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली दुष्‍यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी यानि जेजेपी ने इस बार अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था. हालांकि चुनाव परिणाम रुझानों में जेजेपी की हालत भी आम आदमी पार्टी से अलग नहीं है। जेजेपी ने अभी तक किसी भी सीट पर बढ़त हासिल नहीं की है. ऐसे में यह दुष्‍यंत चौटाला के लिए काफी मुश्किल भरा चुनाव परिणाम हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय सीमा में बांग्लादेशी तस्करों ने बीएसएफ जवान पर किया हमला, जवाबी कार्रवाई में एक घुसपैठिया ढेर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 अक्टूबर 2024। भारतीय सीमा में घुसे बांग्लादेश के तस्करों ने एक बीएसएफ जवान पर हमला कर दिया। इसके बाद जब सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई, तो एक घुसपैठिया ढेर हो गया। बताया गया कि बांग्लादेशी तस्करों ने त्रिपुरा के […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'