बम धमाके से पाकिस्तान से दोस्ती में दरार! चीन को नहीं रहा भरोसा, खुद करेगा मामले की जांच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 15 जुलाई 2021। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बम धमाके में अपने 9 इंजीनियरों को खोने के बाद चीन अपने सदाबहार दोस्त पर भड़क गया है। अकसर पाकिस्तान से अपनी दोस्ती को सदाबहार बताने वाले चीन ने बम धमाके की घटना की जांच खुद करने का फैसला लिया है। अब वह पाकिस्तान के साथ इस मामले की जांच में शामिल होगा। इससे पहले उसने पाकिस्तान से ही घटना की सख्ती से जांच करने की मांग की थी। लेकिन अब उसने खुद भी जांच में शामिल होने का फैसला लिया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

खैबर पख्तूनख्वा में बुधवार को हुए एक बम धमाके में बस में सवार 13 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से 9 चीनी इंजीनियर और पाकिस्तानी सेना के दो जवान भी शामिल थे। घटना के बाद बुधवार को ही चीन ने पाकिस्तान से इस मामले की सख्ती के साथ जांच करने को कहा था। उसकी ओर से धमाके की निंदा की गई थी और पाकिस्तान से कहा गया था कि वह अपने देश में मौजूद चीनी नागरिकों, संस्थानों और तमाम परियोजनाओं को पुख्ता सुरक्षा प्रदान करे। लेकिन एक दिन बाद ही चीन ने इरादा बदल दिया है और खुद भी धमाके की जांच में शामिल होने की बात कही है।

पाकिस्तान में हुई घटना की चीन की ओर से भी जांच किया जाना एक तरह से उसकी संप्रभुता को भी चुनौती है। हालांकि चीन की ओर से जांच में शामिल होने का ऐलान किए जाने के बाद भी पाकिस्तान की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को कहा था कि पाकिस्तान को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोबारा इस तरह की घटना न होने पाए। यही नहीं उन्होंने पाकिस्तान से मांग की है कि यदि यह घटना आतंकी हमला पाई जाती है तो फिर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

कोरोनाः केंद्र का बच्चा है यूपी, इसलिए है सेफ?- PM द्वारा योगी की तारीफ पर ममता ने पूछा सवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 16 जुलाई 2021। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दरअसल, पीएम ने एक दिन पहले ही वाराणसी से यूपी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका था। यहां […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत